टीवी मसाला

Sana Khan ने पत्नियों को छोटे कपड़े पहनाने वाले मर्दों पर साधा निशाना, "कोई आपकी बीवी को हॉट बोल रहा है...."

Sana Khan Shocking Statement: बिग बॉस 6 फ़ेम सना खान ने हाल ही में रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) के पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान बहुत से खुलासे किए हैं। एक्ट्रेस ने उन पतियों की भी लंका लगाई है जो अपनी पत्नियों को छोटे कपड़े पहनने देते हैं। आइए टाइम्स की इस पूरी रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैँ।

Image

Sana Khan Shocking Statement

Sana Khan Shocking Statement: सलमान खान के शो बिग बॉस 6 का हिस्सा रहीं सना खान ने उस दौरान अपने ग्लैमरस लुक से सभी का दिल जीत लिया था। लेकिन पिछले कुछ समय में सना खान बिल्कुल ही बदल गई हैं। बता दें की उन्होंने मनोरंजन की दुनिया को भी छोड़ दिया है और अपने धर्म की राह पर चल पड़ी है। अब हाल ही में रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) के साथ पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान सना खान ने बहुत से खुलासे किए हैं। एक्ट्रेस ने उन पतियों को फटकार भी लगाई है जो अपनी पत्नियों को छोटे कपड़े पहनने देते हैं। आइए टाइम्स की इस पूरी रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) के साथ पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान सना खान (Sana Khan) ने मर्दों को क्लास लगाते हुए उन पर निशाना साधा है की वह अपनी पत्नियों को छोटे कपड़े कैसे पहनने देते हैं। सना ने कहा "आप कैसे अपनी पत्नियों को छोटे कपड़े पहनाकर उन्हें पब्लिक प्लेस में जाने दे सकते हैं? आपको इस पर गर्व महसूस होता है की "आपकी पत्नी हॉट लग रही हैं।" जबकि उसने रिविलिंग कपड़े पहने हुए हैं। कोई भी आपकी बीवी को हॉट बोल रहा है। आपको थोड़ा सेल्फ रीस्पेक्ट के बारे में सोचना चाहिए। आप जानते हैं की वह आपकी पत्नी है।

सना ने आगे कहा "मैंने इस चीज को साल 2019 में महसूस किया और सब चीज को गुड्बाइ कह दिया। उस समय मैं अपनी जिंदगी की सबसे बुरी चीज कर रही थी। बता दें की समय के साथ सना खान का एक मेसीव ट्रैन्स्फर्मैशन हुआ है। उनके फैंस उन्हें हिजाब में देख पहली बात बहुत शॉक हो गए थे।

Swati Mishra
श्वाति मिश्रा author

स्वाती मिश्रा, टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी राइटर अगस्त 2023 से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले वह रेडियो मिर्ची में और उससे पहले एक यूएस-आधारित संस्थान न्यूजग्राम में बतौर राइटर काम कर चुकी हैं। वह मूल रूप से दरभंगा, बिहार की रहने वाली हैं। वह अर्थशास्त्र के साथ हिन्दी साहित्य और भाषा विज्ञान की विद्यार्थी रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिन्दी में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही इसी विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन भी की है। बचपन से लिखने की शौकीन रहीं इन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में खुद को आगे बढ़ाया है। सिनेमा और टीवी की दुनिया में यह अपनी रुचि को लेखन के जरिए उजागर करती हैं। डांस, आर्ट बनाना, नई जगहों पर घूमना और नई फिल्में देखना इन्हें बहुत पसंद है। वह 2 साल से अधिक पत्रकारिता के करियर में हैं और एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, क्रिकेट और मनोरंजन जैसी बीट्स पर काम कर चुकी हैं। हालांकि बीते काफी समय से एंटरटेनमेंट बीट पर काम करने की वजह से उनकी इस विषय में रुचि ज्यादा हो गई है। टाइम्स नाउ नवभारत में वह अब मनोरंजन की खबरें लिखती हैं। उन्हें खबरों को एक ऐसे अंदाज में पाठकों तक पेश करना पसंद है, जो दिलचस्प भी हो और सही भी। उन्हें फिल्में देखकर नई चीजें सीखना भी पसंद है। पाठकों तक सही खबर पहुंचाना ही उनका लक्ष्य है।

और पढ़ें
End of Article