Salman Khan Ex Gf Wanted to host BB OTT 3: सलमान खान की एक्स सोमी अली इन दिनों काफी ज्यादा सुर्खियों में बनी हुई हैं। कई दिनों से खबरें उड़ रही थी की एक्ट्रेस को बिग बॉस सीजन 18 के मेकर्स ने ऑफर भेजा है। हालांकि इन सब बातों का खंडन करते हुए सोमी अली ने खुलासा किया की वह शो में नजर नहीं आएंगी। अब हाल ही में सोमी अली ने टाइम्स नाउ/टेली टॉक से एक्सक्लूसिव बातचीत की और बताया कि कैसे वह बिग बॉस ओटीटी 3 को होस्ट करना चाहती थी। लेकिन शो के मेकर्स ने उन्हे जवाब देना तो छोड़ भाव तक नहीं दिया।
सोमी अली (Somi Aly) ने टाइम्स नाउ की एक्सक्लूसिव बातचीत के दौरान बताया कि मेरे एक बोर्ड मेंबर ने बिग बॉस ओटीटी 3 (Bigg Boss OTT 3) के मेकर्स को अप्रोच कर लिखा कि मैं शो होस्ट करना चाहती हूं। मैंने सोचा की अनिल कपूर (Anil Kapoor) संग होस्ट करना एक अद्भुत अनुभव होगा वो काफी अलग और एक पाज़िटिव एनर्जी वाले इंसान हैं। एक्टर का आईक्यू लेवल काफी ज्यादा अच्छा ही जिससे उनके साथ शो को होस्ट करना एक दम परफेक्ट है, हालांकि मेकर्स ने इस पर कुछ जवाब नहीं दिया था।
सोमी आगे बताती हैं कि यह बहुत दुख की बात है की मैं कभी भी बिग बॉस में कंटेस्टेंट के तौर पर एंट्री नहीं लूँगी। मैं झूठ नहीं बोलूँगी लेकिन मेरे पास शो में हिस्सा लेने के लिए कोई कारण नहीं है। हालांकि जब मुझे पता चला की अनिल बिग बॉस ओटीटी 3 को होस्ट कर रहे हैं, तो मैंने सोचा की शायद इस शो का हिस्सा बन मैं सभी को खूब एंटरटेन कर सकती हूं।
