Khatron Ke Khiladi 13: रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) का शो खतरों के खिलाड़ी 13 को लेकर बज बना हुआ है। मेकर्स ने इस शो के लिए कई कंटेस्टेंट्स को अप्रोच किया है। कंटेस्टेंट्स ने खतरों के खिलाड़ी के लिए कमर कस ली है। मेकर्स ने इस शो के लिए बॉलीवुड एक्ट्रेस डेजी शाह (Daisy Shah) को अप्रोच किया है। मेकर्स लंबे समय से इस शो को लेकर डेजी से बात कर रहे थे। एक्ट्रेस अपने इस प्रोजेक्ट को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो एक्ट्रेस ने इस शो को साइन कर दिया है। डेजी के फैंस इस बात से बेहद खुश है। एक्ट्रेस लंबे समय बाद किसी प्रोजेक्ट में नजर आएंंगे।
डेजी शाह खतरों के खिलाड़ी से इंडस्ट्री में वापसी कर सकती हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, लंबे समय से एक्ट्रेस और मेकर्स के बीच कॉन्टैक्ट को साइन करने की बातचीत चल रही थी। एक्ट्रेस ने कॉन्टैक्ट साइन कर दिया है। मेकर्स का कहना है कि हमारी कोशिश रहती हैं कि हम अलग-अलग क्षेत्र से कंटेस्टेंट्स को एक प्लेटफॉर्म पर लाने की कोशिश करते हैं।
खतरों के खिलाड़ी 13 में नजर आएंगी डेजी शाह
इस बार खतरों के खिलाड़ी 13 में रियलिटी शो, डेली सोप्स, फिल्म और संगीत के फेमस चेहरे नजर आने वाले हैं। सभी खिलाड़ी 11 मई को शो की शूटिंग के लिए साउथ अफ्रीका निकलेंगे। रोहित के शो की शूटिंग साउथ अफ्रीका में होने वाली हैं। शो में कुंडली भाग्य फेम रुही चतुर्वेदी, अंजुम फकीह नजर आने वाले हैं। इसके अलावा शो में शिव ठाकरे और ऐश्वर्या शर्मा दिखाई देने वाले हैं। खतरों के खिलाड़ी 13 से पहले शिव ठाकरे और अर्चना गौतम ने मंदिर जाकर भगवान का आशीर्वाद लिया। शो के सरप्राइज कंंटेस्टेंट शीजान खान है। शीजान की एंट्री से पहले ही विवाद शुरू हो गया है। तुनिषा शर्मा की मां ने चैनल को लीगल नोटिस भेजा है।
