TV एक्टर Rohit Chandel पर लगा 16 साल की लड़की से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO केस में हुई गिरफ्तारी

Rohit Chandel Accused Of Molesting A Girl: टीवी एक्टर रोहित चंदेल विवादों में आ गए हैं। रोहित पर नाबालिक लड़की के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगा है, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

Rohit Chandel Accused Of Molesting A Girl: टीवी सीरियल सैराब (Sairaab) में नजर आने वाले रोहित चंदेल (Rohit Chandel) से जुड़ी एक शॉकिंग खबर सामने आई है। रोहित चंदेल पर 16 साल की लड़की के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगा है, जिसके बाद उन्हें मुंबई पुलिस ने तुरंत गिरफ्तार कर लिया। रोहित पर आरोप है कि उन्होंने 16 साल की लड़की का पीछा किया, उसे परेशान किया और मारपीट करने की कोशिश की। इन संगीन आरोपों के बाद ही एक्टर पर मुंबई पुलिस ने प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रन फ्रॉम सेक्सुअल ऑफेंसेज (POCSO) एक्ट के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है और उनके खिलाफ मामला दर्ज किया है। हालांकि, अब तक एक्टर की टीम की तरफ से कोई भी बयान सामने नहीं आया है।

rohit Chandel

rohit Chandel (Photo credit- instagram)

रोहित चंदेल पर क्या क्या लगे आरोप

रोहित चंदेल टीवी के कई शोज का हिस्सा रहे हैं, लेकिन उन्हें असली पहचान पांड्या स्टोर से मिली है। इन दिनों वह सीरियल सैराब में दिखाई दे रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, पूर्वी उपनगर की रहने वाली एक 16 साल की लड़की ने रोहित चंदेल के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है, जिसके बाद एक्टर के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के साथ-साथ, पंत नगर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 78 और 115(2) भी लगाई हैं, जो पीछा करने और चोट पहुंचाने से जुड़ी हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्टर पर आरोप है कि उन्होंने 16 साल की लड़की को परेशान करने की कोशिश की है। एक्टर पर आरोप लगा है कि उन्होंने नाबालिग लड़की को पहले तो पीछा किया, फोन कर-करके उसे परेशान किया। इतना ही नहीं, उन्होंने लड़की के साथ मारपीट भी की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्टर को 10 जुलाई को उनके घर से ही गिरफ्तार कर लिया गया है, जिसके बाद उन्हें सीधा स्पेशल पॉक्सो कोर्ट में पेश किया गया। यहां से एक्टर को पुलिस की कस्टडी में भेजा गया है।

कहां तक पहुंची कार्रवाई

ई-टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुबातिक, इस मामले पर पुलिस का बयान सामने आया है, जिसमें दावा किया गया है कि रोहित और नाबालिग लड़की एक दूसरे को पहले से जानते थे। पुलिस अधिकारी के मुताबिक, शिकायत मिलने के बाद मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। अब मामले की आगे की जांच चल रही है।

End of Feed