KGF पर बन रहा नया TV Serial, Jigyassa Singh-Sidharth Arora सहित ऐसी है स्टारकास्ट!

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Mar 21, 2023, 04:30 PM IST

New upcoming TV serial inspires by Yash KGF Starcast: खबर है कि टीवी निर्माता रश्मि शर्मा,फिल्म केजीएफ पर आधारित एक टीवी सीरियल बना रही हैं। जिसके लिए मेकर्स ने कास्टिंग करनी भी शुरू कर दी है। यहां जानें इस टीवी शो के लिए फाइनल किए जा चुके लीड स्टार्स के नाम!

Jigyasa Singh and Sidharth Arora New TV serial inspires by Yash KGF: फिल्म केजीएफ(KGF) ने दुनियाभर में खूब सफलता पाई। यश की केजीएफ फ्रेंचाइजी के दोनों पार्ट को हाथोंहाथ लिया गया। फिल्म केजीएफ 2 ने विश्व स्तर पर 1,000 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की। साथ ही प्रशंसकों के बीच रॉकी भाई की जबरदस्त पॉपुलैरिटी देखने को मिली। अब खबर है कि फिल्म केजीएफ पर टीवी सीरियल बनने जा रहा है। जिसके लिए मेकर्स ने कास्टिंग करनी भी शुरू कर दी है। ताजा अपडेट के मुताबिक टीवी निर्माता रश्मि शर्मा फिल्म केजीएफ पर आधारित नया टीवी शो बना रही हैं। उन्होंने पहले विवियन डीसेना और ईशा सिंह के साथ सिर्फ तुम शो बनाया था जो कि कबीर सिंह फिल्म में इंस्पायर था।

New TV Show

अब टीवी निर्माता रश्मि शर्मा, केजीएफ पर आधारित एक टीवी शो बना रही हैं। हालांकि फिल्म के पैमाने को देखते हुए सभी सरप्राइज भी हैं कि कोई इसे कैसे टीवी के लिए अपना सकता है? लेकिन शायद इसमें सोने की थीम होगी। यह गॉसिप्स टीवी द्वारा रिपोर्ट किया गया है।

End of Feed