टीवी मसाला

रूपाली गांगुली ने खोलकर रखी फिल्म इंडस्ट्री की सच्चाई, कास्टिंग काउच से परेशान होकर भागी थी वापिस

Rupali Ganguly Talk about Movie Industry : अनुपमा( Anupama) सीरियल से छाई हुई रूपाली गांगुली( Rupali Ganguly) अब घर-घर में अपनी पहचान बना चुकी है। एक दौर था जब वह फिल्मों में अपना हाथ आजमा रही थी। लेकिन उन्हें इसमें सफलता नहीं मिली और वह वापिस से टीवी की तरफ लौट आई।

Image

Rupali Ganguly Talk about Movie Industry

Rupali Ganguly Talk about Movie Industry : टीवी अभिनेत्री रूपाली गांगुली( Rupali Ganguly) ने जिस तरह से इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई है वह सराहनीय है। फिल्मी दुनिया से नाता रखने वाली एक्ट्रेस को जब हर जगह असफलता मिल रही थी तब उन्होंने फिल्मी दुनिया छोड़ने का फैसला ले लिया था। रूपाली गांगुली ने हाल ही में इंटरव्यू के दौरान बताया कि फिल्म इंडस्ट्री में उन्हें कास्टिंग काउच तक का सामना करना पड़ा था। रूपाली ने इस इंटरव्यू में कई खुलासे भी किए

फिल्मों में सफल क्यों नहीं हो पाई रूपाली गांगुली

अनुपमा( Anupama) सीरियल से छाई हुई रूपाली गांगुली( Rupali Ganguly) अब घर-घर में अपनी पहचान बना चुकी है। एक दौर था जब वह फिल्मों में अपना हाथ आजमा रही थी। लेकिन उन्हें इसमें सफलता नहीं मिली और वह वापिस से टीवी की तरफ लौट आई। पिंकविला से बातचीत के दौरान रूपाली ने बताया कि मैंने फिल्मों में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया, और यह एक ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि उस समय इंडस्ट्री में मुख्य रूप से कास्टिंग काउच मौजूद था। हो सकता है कि कुछ लोगों को इसका सामना न करना पड़ा हो, लेकिन मेरे जैसे लोगों को इसका सामना करना पड़ा था, और इसी कारण से मैंने यह विकल्प न चुनने का फैसला किया। इसलिए, आपको असफल माना जाता है क्योंकि आप एक फिल्मी परिवार से आते हैं, और आप फिल्मों में सफल नहीं होते।

अनुपमा ने ऊंचा किया रूपाली गांगुली का कद

उन्होंने आगे बताया कि अनुपमा ने मुझे ऐसी पहचान दी है जिसकी तलाश मैं काफी समय से कर रही थी। अनुपमा शो ने मुझे वो पद दिया है जिसने मेरे कद को ऊंचा कर दिया। उन्होंने शो का शुक्रियाअदा किया और फैंस को भी धन्यवाद बोला।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article