Rupali Ganguly Cryptic Post: टीवी दुनिया का टॉप सीरियल अनुपमा फेम रूपाली गांगुली पर इन दिनों मुसीबतों का पहाड़ टूट गया है। रूपाली की सौतेली बेटी ईशा वर्मा ने जमाने के आगे एक्ट्रेस पर कई बड़े इल्जाम लगाए जिसे सुन सभी चौंक गए। ईशा का कहना था कि रूपाली ने अश्विन की एक्स पत्नी को जान से मारने की धमकी दी और गहने भी चुराए। सिर्फ यही नहीं ईशा का दावा था कि रूपाली एक साइको और पति को कंट्रोल करने वाली पत्नी हैं। इन सब इल्जामों के बीच रूपाली ने ईशा पर मानहानि का केस दर्ज कराया। अब हाल ही में एक्ट्रेस ने सब विवादों के बीच क्रिप्टिक पोस्ट शेयर कर चुप्पी तोड़ी।
रूपाली गांगुली (Rupali Ganguly) ने सौतेली बेटी ईशा वर्मा (Esha Verma) संग चल रहे विवादों के बीच क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है। पोस्ट में लिखा है कि कई बार ऐसा होता है जब आपको मनुष्यों के शोर से उभरने के लिए पशुओं की शांति की जरूरत होती है। ऐसे में इस पोस्ट साफ हो गया है की सौतेली बेटी के इल्जामों से रूपाली मन ही मन टूट सी गई हैं। रूपाली द्वारा किए गए मानहानि वाले केस को फेमस सिलेब्रिटी वकील सना रईस खान लड़ रही हैं।

Rupali Ganguly Cryptic Post
अनुपमा फेम एक्ट्रेस ने 50 करोड़ का मानहानि केस दर्ज किया है और ऐसा करते ही ईशा ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट से तस्वीरें और वीडियो डिलीट कर दी हैं। यह देख सना ने मीडिया को बताया कि ईशा ने ऐसा कर साबित कर दिया है की सारे इल्जाम झूठे और फेम पाने के लिए किए गए थे। बात दें रूपाली के पति अश्विन ने साल 1988 सपना वर्मा संग शादी की थी जिससे कपल को दो बेटियां हुईं।
