Rupali Ganguly ने इशारों-इशारों में दिया सौतेली बेटी को करारा जवाब, बोलीं 'कुछ साबित नहीं हो पाएगा..."

Rupali Ganguly shared cryptic post: अनुपमा फ़ेम रूपाली गांगुली (Rupali Ganguly) की निजी जिंदगी इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। अब आज रूपाली गांगुली ने सौतेली बेटी ईशा वर्मा (Esha Verma) संग चल रहे विवाद के सोशल मीडिया पर एक क्रिप्टिक पोस्ट साझा किया है। आइए एक नजर रिपोर्ट पर डालें।

Rupali Ganguly shared cryptic post: टीवी की जानी-मानी अभिनेत्री रूपाली गांगुली पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। बता दें की एक्ट्रेस की सौतेली बेटी ने उन पर कई घटिया इल्जाम लगाए थे। ईशा वर्मा का कहना था की 'अनुपमा (Anupamaa) ने मेरी माँ को जान से मारने की धमकी दी है। ईशा वर्मा का यह भी कहना था की रूपाली गांगुली और आश्विन के वर्मा का बेटा नाजायज है। ऐसे में काफी समय तक चुप बैठीं रूपाली गांगुली ने अपनी सौतेली बेटी के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज कराया था। जिसके बाद ईशा (Esha Verma) ने विवादित पोस्ट हटा दी और अकाउंट भी डिलीट कर दिया। अब इस विवाद के काफी समय बात रूपाली गांगुली (Rupali Ganguly) ने आज सोशल मीडिया पर इशारों-इशारों में अपनी सौतेली बेटी को करारा जवाब दिया है।

Rupali Ganguly and Esha Verma

Rupali Ganguly and Esha Verma

अनुपमा स्टार रूपाली गांगुली (Rupali Ganguly) ने इंस्टाग्राम पर एक क्रिप्टिक पोस्ट साझा कर अपनी सौतेली बेटी को इशारों-इशारों में करारा जवाब दिया है। अनुपमा की पोस्ट में लिखा है 'उन लोगों के साथ ठीक से रहें जो आपके साइड की स्टोरी नहीं जानते हैं। आपको किसी को कुछ साबित नहीं करना है।" बता दें की कुछ समय पहले ईशा वर्मा का एक चार साल पुराना पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था, जिसमें उन्होंने रूपाली गांगुली के काले राज से पर्दा उठाया हुआ था।

End of Feed