Rupali Ganguly shared cryptic post: टीवी की जानी-मानी अभिनेत्री रूपाली गांगुली पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। बता दें की एक्ट्रेस की सौतेली बेटी ने उन पर कई घटिया इल्जाम लगाए थे। ईशा वर्मा का कहना था की 'अनुपमा (Anupamaa) ने मेरी माँ को जान से मारने की धमकी दी है। ईशा वर्मा का यह भी कहना था की रूपाली गांगुली और आश्विन के वर्मा का बेटा नाजायज है। ऐसे में काफी समय तक चुप बैठीं रूपाली गांगुली ने अपनी सौतेली बेटी के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज कराया था। जिसके बाद ईशा (Esha Verma) ने विवादित पोस्ट हटा दी और अकाउंट भी डिलीट कर दिया। अब इस विवाद के काफी समय बात रूपाली गांगुली (Rupali Ganguly) ने आज सोशल मीडिया पर इशारों-इशारों में अपनी सौतेली बेटी को करारा जवाब दिया है।
अनुपमा स्टार रूपाली गांगुली (Rupali Ganguly) ने इंस्टाग्राम पर एक क्रिप्टिक पोस्ट साझा कर अपनी सौतेली बेटी को इशारों-इशारों में करारा जवाब दिया है। अनुपमा की पोस्ट में लिखा है 'उन लोगों के साथ ठीक से रहें जो आपके साइड की स्टोरी नहीं जानते हैं। आपको किसी को कुछ साबित नहीं करना है।" बता दें की कुछ समय पहले ईशा वर्मा का एक चार साल पुराना पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था, जिसमें उन्होंने रूपाली गांगुली के काले राज से पर्दा उठाया हुआ था।

Rupali Ganguly shared cryptic post
इस बीच आपको यह भी बता दें कि रूपाली गांगुली की सौतेली बेटी ने कुछ दिन पहले अपने इंस्टाग्राम पर के लंबा नोट साझा किया था। जिसमें उन्होंने कहा "मैंने रूपाली और अपने पिता के बच्चे को लेकर कुछ नहीं कहा, वो मेरा केवल अनुमान था की शादी फरवरी में हुई और बच्चा अगस्त में। ईशा ने उस पोस्ट में यह भी कहा की 'ये उनके द्वारा किया गया आखिरी पोस्ट है और अब वह किसी भी मीडिया को इंटरव्यू नहीं देंगी और न ही कोई पोस्ट करेंगी।
