Rupali Ganguly ने पैसे देकर बिगाड़नी चाही गौरव-आकांक्षा की छवि? ट्रोल्स के आरोप पर एक्ट्रेस ने दिया करारा जवाब

Rupali Ganguly Epic Reply To Troll: टीवी की चर्चित एक्ट्रेस रुपाली गांगुली ने हमेशा ही अपने अंदाज से लोगों का दिल जीता है। हाल ही में एक यूजर ने रुपाली गांगुली पर पैसे देकर गौरव खन्ना की छवि बिगाड़ने का आरोप लगाया है। अब इस मामले पर एक्ट्रेस ने चुप्पी तोड़ी है।

Rupali Ganguly Epic Reply To Troll: टीवी की चर्चित एक्ट्रेस रुपाली गांगुली अपने अंदाज के लिए खूब जानी जाती हैं। रुपाली गांगुली ने राजन शाही की 'अनुपमा' बन लाखों करोड़ों लोगों का दिल जीता है। उनका टीवी शो 'अनुपमा' टीआरपी लिस्ट में भी हमेशा नंबर वन पर बना रहता है। हालांकि इस किरदार के लिए कई बार रुपाली गांगुली को ट्रोल भी किया जाता है। रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) को लेकर कुछ वक्त पहले खबर आई थी कि उनकी और गौरव खन्ना की सेट पर कोल्ड वॉर चल रही है। वहीं अब एक सोशल मीडिया यूजर ने रुपाली गांगुली पर पैसे देकर एक्टर की छवि बर्बाद करने का आरोप लगाया है।

रुपाली गांगुली ने ट्रोल्स को दिया करारा जवाब

End of Feed