Bhumi Pednekar's sister Samiksha Pednekar in Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस ओटीटी 3 को लेकर चर्चा तेज हो गई है। फैंस शो के प्रीमियर होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में मेकर्स ने बिग बॉस ओटीटी 3 का प्रोमो जारी कर दर्शकों को उत्साहित कर दिया था। बता दें कि इस बार शो को सलमान खान नहीं अनिल कपूर द्वारा होस्ट किया जाएगा। अब जहां शो की डेट सामने आ गई हैं तो फ़ैस घर में कैद होने वाले कन्टेस्टन्ट के नाम जानने के बेचैन हो गए हैं। मेकर्स भी अलग-अलग स्टार्स को अप्रोच करने में जुटे हुए हैं। अभी खबर आ रही हैं कि बॉलीवुड अभिनेत्री भूमि पेडनेकर की बहन समीक्षा पेडनेकर को शो के लिए अप्रोच किया गया है। आइए पूरी रिपोर्ट देखते हैं।
सूत्रों के अनुसार, भूमि पेडनेकर की बहन समीक्षा पेडनेकर को शो के लिए संपर्क किया गया है और उनके और शो के निर्माताओं के बीच बातचीत चल रही है। अगर सूत्रों की मानें तो समीक्षा का शो के लिए लगभग नाम पक्का हो चुका है और वह शो में भाग ले सकती हैं। इस बार भी प्रतियोगियों में प्रभावशाली लोग और मशहूर हस्तियां शामिल होंगी।
इसके अलावा यह भी बता दें कि चंद्रिका दीक्षित उर्फ वड़ा पाव गर्ल, डॉली चायवाला, मैक्सटर्न, अरमान मलिक, शेज़ान खान, हर्षा चोपड़ा, शिवांगी जोशी, सना मकबूल, शहज़ादा धामी, नुपुर सनोन, अंशुला कपूर, जेसन शाह आदि कुछ ऐसे नाम हैं जिनसे इस शो के लिए संपर्क किया गया है और उनकी पुष्टि भी हो चुकी है।
