Rajan Shahi Ex-Wife Supports Rupali Ganguly: टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस रूपाली गांगुली ने राजन शाही के शो अनुपमा से काफी फेम हासिल किया है। पिछले चार सालों में एक्ट्रेस ने अपने अभिनय से फैंस के दिलों-दिमाग पर कब्जा जमा लिया है। हालांकि कुछ समय से रूपाली विवादों से घिरी हुई हैं। दरअसल, अनुपमा स्टार की सौतेली बेटी ईशा वर्मा ने एक्ट्रेस पर बेहद ही घिनौने इल्जाम लगाए हैं। ईशा वर्मा का कहना है कि रूपाली गांगुली का उनके पिता आश्विन के वर्मा संग सालों तक अफेयर चला था। ऐसे में रूपाली गांगुली (Rupali Ganguly) के सपोर्ट में कई लोग खड़े नजर आए हैं। अब टाइम्स नाउ/टेली टॉक की एक एक्सक्लूसिव खबर सामने आ रही है जसमें अनुपमा (Anupamaa) के डायरेक्टर राजन शाही (Rajan Shahi) की एक्स बीवी ने रूपाली गांगुली का सपोर्ट किया है। आइए देखते हैं।
Rajan Shahi Ex-Wife Supports Rupali Ganguly
रूपाली गांगुली (Rupali Ganguly) के सौतेली बेटी संग चल रहे विवादों के बीच अनुपमा के निर्माता राजन शाही की एक्स पत्नी पर्ल ग्रे ने एक्ट्रेस का सपोर्ट किया है। टाइम नाउ/टेली टॉक संग एक्सक्लूसिव बातचीत के दौरान पर्ल ग्रे ने कहा "मैंने महसूस किया है कि अक्सर बच्चे अपने पिता की दूसरी पत्नी को अपना नहीं पाते हैं।' अगर एक बच्चा ये बात बोले तो समझ सकते हैं कि वह अंदर से हर्ट हो रहा है। लेकिन एक समझदार इंसान को इस तरह की बात पब्लिक में नहीं बोलनी चाहिए। अगर आपके पिता किसी और के साथ खुश हैं तो आपको इस अपनाना चाहिए।"
राजन शाही की एक्स पत्नी पर्ल ग्रे ने आगे कहा "मैंने अभी तक रूपाली गांगुली से बात नहीं की है लेकिन यह बहूत ही गंभीर मामला है। हम कई बार पहले एक दूसरे से मिले हैं। वह बहुत अच्छी हैं और में आशा करती हूँ कि इन सबको ठीक ढंग से हैंडल कर पाएं।"
