टीवी मसाला

16 वर्ष की Rashmi Desai को बेहोश कर फायदा उठाना चाहता था शख्स, अगले दिन मां ने जड़ा था तमाचा

Rashmi Desai Casting Couch Experience: टीवी एक्ट्रेस रश्मि देसाई (Rashmi Desai) ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान का कास्टिंग काउच को लेकर खुलासा किया। सिर्फ यही नहीं रश्मि ने उस दिन के खौफनाक मंजर को भी शब्दों में बयान किया जिसे सुन हर किसी की रूह कांप जाएगी।

Image

Rashmi Desai Casting Couch Experience

Rashmi Desai Casting Couch Experience: टीवी एक्ट्रेस रश्मि देसाई अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। इन दिनों एक्ट्रेस ने टीवी की दुनिया से काफी समय से दूरी बनाई हुई है, हालांकि इसका कारण सामने नहीं आया है। हाल ही में एक मीडिया पोर्टल से बात करते हुए रश्मि ने अपने साथ हुए कास्टिंग काउच को लेकर खुलासा किया। साथ ही यह भी बताया की उस दिन आखिर हुआ क्या था और कैसे एक्ट्रेस की मां ने इस पूरे हादसे में कैसे सपोर्ट दिखाया। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में पढिए पूरी खबर।

रश्मि देसाई (Rashmi Desai) ने कास्टिंग काउच को लेकर बताया कि एक एक दिन मुझे ऑडिशन के लिए बुलावा आया था लेकिन मैं जैसे पहुंची तो वहां दूर-दूर तक कोई नहीं था। जो शख्स मेरा ऑडिशन लेने वाला था उसने बेहोश कर मेरे साथ बदसलूखी करने की कोशिश की। जैसे तैसे में वहां से भागी और पूरा मंजर मां को बताया। अगले दिन मेरी मां ने उस शख्स को थप्पड़ मारा और उस समय मेरी उम्र 16 साल थी। सच बताऊं तो कास्टिंग काउच एक असलियत है और इस इंडस्ट्री में कई अच्छे और बुरे लोग हैं। मैं खुशकिस्मत हूं कि मैंने अच्छे लोगों के साथ काम किया और बेहतरीन प्रोजेक्ट्स किए।

रश्मि देसाई अब तक सीरियल दिल से दिल तक, उतरन, अधूरी कहानी, रात्री के यात्री और कई सीरियल में नजर आ चुकी हैं। सिर्फ यही नहीं एक्ट्रेस बिग बॉस के सीजन 13 और 15 में कंटेस्टेंट के तौर पर दिखाई दी थीं। रश्मि इन दिनों रिजनल फिल्मों में काम कर रही हैं जो जल्द ही परदे पर रिलीज होंगी।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article