बेटियों और काम को संभालने के बीच फंसी Rubina Dilaik , कहा- घर पर छोड़कर होता है पछतावा

Rubina Dilaik Talk about Motherhood : रुबीना दिलैक ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अपने करियर और पर्सनल लाइफ को लेकर खुलकर बात की। छोटी बहू एक्ट्रेस ने हाल ही में मां बनने के खुशी भी जाहिर की और वर्क लाइफ के बीच बैलेंस बनाने के अपनी जंग को भी बताया।

Rubina Dilaik Talk about Motherhood : टीवी अदाकारा रुबीना दिलैक( Rubina Dilaik) इन दिनों सातवें आसमान पर हैं और हो भी क्यों न उनके घर नन्ही परियों ने जो जन्म लिया है। स्टार्स के बेटियां पूरे तीन महीने की हो गई है लेकिन रुबीना ने अभी तक अपने काम से ब्रेक नहीं लिया। वह दिन रात काम करती है और अपने करियर को चमकाने के लिए मेहनत कर रही है। एक्ट्रेस अपनी बेटियों को घर पर छोड़कर जाती है जिसकी वजह से उन्हें काफी बुरा भी लगता है। अब अपने हालिया इंटरव्यू में रुबीना ने बताया कि वह अपना मदरहुड कैसे बीता रही हैं।

Rubina Dilaik Talk about Motherhood

रुबीना दिलैक ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अपने करियर और पर्सनल लाइफ को लेकर खुलकर बात की। छोटी बहू एक्ट्रेस ने हाल ही में मां बनने के खुशी भी जाहिर की और वर्क लाइफ के बीच बैलेंस बनाने के अपनी जंग को भी बताया। उन्होंने कहा, "जिंदगी में पहली बार मेरे अन्दर पछतावे की भावना आ रही , यह भावना कि मैं पर्याप्त नहीं हूं, यह भावना कि वे कैसे होंगे, बाहर निकलने की भावना पहली बार, यह महसूस हुआ कि मैं अपना करियर कैसे संभालूंगी । मुझे अपनी बेटियों के लिए वहां रहना होगा जो अभी सिर्फ तीन महीने की है।" दिलैक ने अपने जबरदस्त अनुभव का वर्णन करते हुए कहा कि उन्होंने फिल्म चल भज्ज चलिये के प्रचार के लिए अपनी बेटियों को मुंबई में छोड़ दिया था क्योंकि वे इतनी यात्रा नहीं कर सकती थीं।

End of Feed