Rubina Dilaik Transformation: टीवी एक्ट्रेस रुबीना दिलैक ने हाल ही में दो जुड़वां बेटियों को जन्म दिया है। एक्ट्रेस की सी सेक्शन डिलीवरी हुई थी। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर ट्रांसफॉर्मेशन वीडियो शेयर किया है। एक्ट्रेस का फिटनेस वीडियो न्यू मॉम को प्रेरित करने वाला है। एक्ट्रेस ने बताया कि अपनी डिलीवरी के 10वें दिन से ही उन्होंने पोस्ट पार्टम एक्सरसाइज शुरू कर दिया था। एक्ट्रेस ने इसी के साथ अपना फिटनेस रिजीम भी शेयर किया है।
Rubina Dilaik Transformation (credit pic: instagram)
एक्ट्रेस ने अपना फिटनेस वीडियो शेयर करते हुए लिखा, लोग हंसते हैं जब मैं उनसे कहती हूं कि मेरा शरीर ही मेरा मंदिर है। लेकिन मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता है। इस जागरुकता की वजह से ही मैं अपने जीवन में बदलाव ला पायी हूं।
एक्ट्रेस ने शेयर किया फिटनेस रिजीम वीडियो
एक्ट्रेस ने लिखा, मैं अपनी प्रेग्नेंसी से पोस्ट पार्टम तक अवेयर हूं कि मेरे शरीर की क्या कीमत है। आपका शरीर ही आखिरी तक आपका साथ देता है। इसीलिए इसकी पूजा करनी चाहिए। रुबीना ने बताया कि अपनी डिलीवरी के 10वें दिन मैंने पोस्ट नेटल योग शुरू कर दिया था। इसके 15 वें दिन बाद मैंने स्विमिंग क्लास शुरू कर दी। 33 वें दिन मैंने पिलाटे क्लास ज्वाइन किया और 36वें दिन बिना किसी सपोर्ट के मैंने हेडस्टैंड किया। मुझे इस बात पर गर्व है। फैंस रुबीना के इस जज्बे को सलाम कर रहे हैं। वहीं, कुछ लोगों का कहना हैं कि उन्हें इतनी भी क्या जल्दी है। वो इस फेज को कुछ दिन और एन्जॉय कर सकती हैं।
