टीवी मसाला

प्रेग्नेंसी में भी सालसा सिख रही है Rubina Dilaik, हिम्मत की दाद दे रहे हैं फैंस

Rubina Dilaik Dance Video : हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर वीडियो शेयर की है इस वीडियो में रुबीना सालसा के स्टेप कर रही है और डांस सीख रही है। यह वीडियो उनकी प्रेगनेंसी के पहले की है जब उनका बेबी बंप भी नहीं दिखाई दे रहा है। इसे शेयर करते हुए उन्होंने अपनी जर्नी साझा की है।

Image

Rubina Dilaik Dance Video

Rubina Dilaik Dance Video : टीवी एक्ट्रेस रुबीना दिलैक ( Rubina Dilaik) इन दिनों अपना प्रेग्नन्सी फेज इन्जॉय कर रही है। हसीना खुलकर अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट कर रही है और फैंस के साथ खूब सारी तस्वीरें शेयर कर रही है। घर पर आराम करने की बजाए एक्ट्रेस घूम-फिर रही है। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर वीडियो शेयर की है इस वीडियो में रुबीना सालसा के स्टेप कर रही है और डांस सीख रही है। यह वीडियो उनकी प्रेगनेंसी के पहले की है जब उनका बेबी बंप भी नहीं दिखाई दे रहा है। इसे शेयर करते हुए उन्होंने अपनी जर्नी साझा की है।

रुबीना दिलैक जल्द ही माँ बनने वाली है, एक्ट्रेस अपने इन दिनों को खूब इन्जॉय कर रही है। हाल ही में उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक डांस वीडियो साझा की है इस वीडियो में वह अपनी सालसा डांस की जर्नी दिखा रही है। वीडियो की शुरुआत में रुबीना सालसा सिख रही है और इस पर लिखा है कि ये ऐसे शुरू हुआ था। इसके बाद वह अपने हर प्रेगनेंसी पीरियड में ऐसी ही डांस करती जा रही है और समय के साथ उनका बेबी बंप भी बढ़ रहा है। इस वीडियो में एक्ट्रेस ने अपनी सालसा डांस जर्नी को दिखाया है। इस वीडियो को देखकर फैंस काफी खुश नजर आ रहे है, सब उनके इस जज्बे की तारीफ कर रहे हैं।

एक फैन ने लिखा कि आप प्रेग्नन्सी में भी अपना पैशन फॉलो कर रही हैं, आपके अंदर बहुत हिम्मत है। वहीं एक फैन ने लिखा कि आप अपने बच्चे को डान्सर बनाना चाहते हैं। रुबीना दिलैक की ये डांस वीडियो खूब वायरल हो रही है।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article