टीवी मसाला

जुड़वा बेटियों को जन्म देने के बाद Rubina Dilaik पर टूटा था मुसीबतों का पहाड़, आने लगे थे खुदकुशी के ख्याल

Rubina Dilaik Open Up About Postpartum Depression: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस रुबीना दिलैक ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का खूब दिल जीता है। एक्ट्रेस ने बताया कि प्रेग्नेंसी के बाद उन्हें खुदकुशी के ख्याल आते थे।

Image

रुबीना दिलैक को आने लगे थे खुदकुशी के ख्याल (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

Rubina Dilaik Open Up About Postpartum Depression: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस रुबीना दिलैक ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का खूब दिल जीता है। रुबीना दिलैक जल्द ही 'खतरों के खिलाड़ी 15' (Khatron Ke Khiladi 15) में नजर आने वाली हैं। वह शो की शूटिंग के लिए केपटाउन भी पहुंच चुकी हैं। लेकिन 'खतरों के खिलाड़ी 15' का हिस्सा बनने से पहले रुबीना दिलैक ने फिल्म विंडो को इंटरव्यू दिया, जिसमें उन्होंने बताया कि कैसे जुड़वा बेटियों को जन्म देने के बाद उनकी जिंदगी करीब 3 महीनों के लिए उथल-पुथल से गुजरी। रुबीना दिलैक ने बताया कि पोस्टपार्टम में उन्हें खुदकुशी के ख्याल तक आने लगे थे, जिससे बाहर निकलने के लिए एक्ट्रेस ने काउंसलिंग तक कराई थी। यह भी पढ़ें: Exclusive: 'सबने छोड़ दिया' प्रेगनेंसी के दिनों को याद कर छलका Rubina Dilaik का दर्द, जन्नत जुबैर को बताया सच्ची दोस्त

    रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) ने इंटरव्यू के दौरान अपना अनुभव साझा किया। उन्होंने कहा, "मेरे निजी अनुभव में जो सबसे ज्यादा मुश्किल दौर था, वो था पोस्टपार्टम डिप्रेशन। हां सच में। मैं उस दौर से बाहर आई हूं। मुझे उन महिलाओं के लिए बहुत सहानुभूति है, जो इससे गुजर चुकी हैं, खासकर उन लोगों के लिए जिन्होंने ये सफर अकेले तय किया है। ये बहुत ही मुश्किल होता है। मेरे तीन महीने ऐसे थे कि मुझे कुछ खाने का मन नहीं करता था। मैं किसी से बात नहीं करना चाहती थी। मुझे लगता था कि मेरी जिंदगी के साथ क्या हो रहा है? मैं अपने शरीर में हमेशा भारीपन महसूस करती थी। उत्साह की कमी होती थी। लेकिन जिस चीज ने मेरी मदद की वो ये कि मुझे इस बारे में पता था। मुझे लगा कि काउंसलिंग करना बहुत जरूरी है।" यह भी पढ़ें: मां बनने के बाद Rubina Dilaik ने मुश्किल दिनों का किया सामना, पोसपार्टम को बताया 'डिप्रेशन' से ज्यादा खतरनाक

    रुबीना दिलैक की जुड़वा बेटियां

    रुबीना दिलैक की जुड़वा बेटियां

      रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) ने बताया कि उन्होंने इस चीज से निकलने के लिए काउंसलिंग की सहायता ली। एक्ट्रेस ने कहा, "क्योंकि मुझे पता था तो मैं अपने आपको कह सकती थी कि ये दौर है और तुम इससे बाहर आ जाओगी। बस कुछ ऐसी बेवकूफी मत करना, जिससे तुम जिंदगी भर पछताओ। जैसे कि मुझे खुदकुशी के ख्याल आने लगे थे। मुझे ऐसे ख्याल आ रहे थे, जहां मैं दुनिया से खुद को काट लेना चाहती थी।" रुबीना दिलैक ने बताया कि पोस्टपार्टम डिप्रेशन में उन्होंने 4 किलोग्राम वजन भी बढ़ा लिया। एक्ट्रेस ने कहा, "जब मेरे 4 किलो वजन बढ़ा तो मैं सोचने लगी कि भगवान ये हो क्या रहा है? ये मैं नहीं हूं। मैं खुद को ऐसे नहीं देखना चाहती। मुझे समझ नहीं आ रहा था कि आखिर ये हो क्या रहा है।"

      ashna malik
      आशना मलिकauthor

      आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

      और पढ़ें
      End of Article