Rubina Dilaik learned from 2024: टीवी अभिनेत्री और बिग बॉस 14 की विजेता रुबीना दिलैक इस समय अपना ज्यादा से ज्यादा समय परिवार के साथ बिता रही हैं। अभिनेत्री अपने दोनों बच्चों जीव और एधा की परवरिश करने में काफी व्यस्त हैं। बता दें कि पिछले साल नवंबर में रुबीना ने अभिनव शुक्ला संग दो बेटियों का स्वागत किया था और यह कपल पैरेंट्स बनकर बेहद खुश है और पैरेंटहुड जर्नी को एंजॉय कर रहा है। अब इस बीच रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) ने हाल ही में सोशल मीडिया पर 2024 में सीखे गए महत्वपूर्ण सबक पर अपने विचार साझा किए हैं। अभिनेत्री ने उन बिंदुओं को हाइलाइट किया है जो उन्होंने इस वर्ष जीवन में सीखा है और उसी पर फोकस करना चाहती हैं। आइए इस रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।
रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) ने अपने सोशल मीडिया पर तस्वीरों की श्रंखला के साथ एक लंबी पोस्ट साझा की है। उस पोस्ट के माध्यम से अभिनेत्री ने साल 2024 में सीखी जरूरी बातों को अपने फैंस के साथ साझा किया है। अभिनेत्री ने लिखा "मानसिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता दें......आप केवल वही दे सकते हैं जो आपके पास है........अपने परिवार का पालन-पोषण करें, यह आपके मूल्यों की नींव है......एकमात्र व्यक्ति जो आपके लिए अपना जीवन समर्पित करेगा, वह आपका साथी है, उसका सम्मान करें और हर बार उसे चुनें.........माता-पिता तेजी से बूढ़े हो रहे हैं, जल्दी से जल्दी बहस करना छोड़ दें और उनके साथ अधिक समय बिताएं...........
रुबीना दिलैक के पोस्ट साझा करने के तुरंत बात फैंस ने कमेन्ट करना शुरू कर दिया। एक यूजर ने लिखा "रुबीना आपके इस पोस्ट ने हमारा दिल छू लिया है।" एक आने यूजर ने लिखा "मैं आपकी बातों से बिल्कुल सहमत हूँ।"
