KKK 14 Rohit Shetty Lashes out at Shalin Bhanot: रोहित शेट्टी द्वारा होस्ट किए जाने वाला शो खतरों के खिलाड़ी 14 इस समय अपने एक्शन से भरपूर स्टंट से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। प्रतियोगी अपने खेल में शीर्ष पर बने रहने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दे रहे हैं। हालांकिबीते एपिसोड में कुछ ऐसा हुआ जिससे रोहित शेट्टी ने जमकर शालीन भनोट (Shalin Bhanot) को फटकार लगाई है। बता दें कि शालीन भनोट एक स्टंट के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ नहीं दे पाते हैं और होस्ट रोहित शेट्टी उनसे बेहद निराश हो जाते हैं। आइए इस रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।
रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) के खटरीं के खिलाड़ी 14 के बीते एपिसोड के दौरान शालीन भनोट (Shalin Bhanot) को एक स्टंट दिया जाता है। रोहित शेट्टी के समझाने के बावजूद शालीन नियमों का पालन किए बिना ही स्टंट को पूरा कर लेते हैं। जब शामिल स्टंट करके वापिस आए तो रोहित शेट्टी ने कहा, "बहुत बुरा!" उन्होंने भनोट से पूछा कि क्या गलत हुआ, तब अभिनेता ने जवाब दिया कि उन्होंने स्टंट पूरा कर किया है। रोहित शेट्टी ने बताया कि वह खुद को कीचड़ से बचाने के लिए निशान पर नहीं खड़े हुए थे, लेकिन भनोट ने कहा की वह वहीं खड़े थे। लेकिन रोहित ने कहा कि ऊपर कैमरा दिखा रहे थे कि वह निशान पर नहीं खड़े थे।
रोहित शेट्टी आगे कहते हैं, "तेरा स्टंट है भाई। मेरा क्या? मैं तो अगले साल भी यहीं रहूंगा। जो देख रहे हैं ना, बहुत प्यार देते हैं हमलोग को। मेरे जैसे 36 पढ़े हैं, आप जैसे 36 एक्टर्स पढ़े हैं बाहर। बाद में भनोट होस्ट से माफ़ी मांगती हैं। भनोट के बाद नियति फतनानी ने टास्क किया और भनोट से कम समय में सभी निर्देशों का पालन करते हुए इसे पूरा किया। इस बीच बता दें कि खतरों के खिलाड़ी 14 हर वीकेंड रात 9:30 बजे प्रसारित होता है।
