टीवी मसाला

YRKKH है स्टार Rohit Purohit की पत्नी ने मुंबई में खरीदा अपना पहला आशियाना, जोड़े ने घर में साथ की पूजा-अर्चना

Rohit Purohit wife purchase a new home in Mumbai: यह रिश्ता क्या कहलाता है सीरीयल में रोहित पुरोहित अरमान के रूप में फैंस का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। अब उनके निजी ज़िंदगी से खबर आ रही है कि अभिनेता की पत्नी ने मुंबई में अपना पहला घर खरीदा है। आइए देखते हैं।

Image

Rohit Purohit wife purchase a new home in Mumbai

Rohit Purohit wife purchase a new home in Mumbai: ये रिश्ता क्या कहलाता है सीरियल से रोहित पुरोहित को बहुत प्रसिद्धि मिली है। अभिनेता ने अरमान के रूप में शहजादा धामी की जगह ली थी। अब, रोहित पुरोहित अरमान के रूप में फैंस का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। दर्शकों को सीरीयल में अभिरा-अरमान की जोड़ी को बहुत पसंद करते हैं। अब अभिनेता के निजी ज़िंदगी की बात करें तो उनके घर में नई खुशियों ने दस्तक दी है। बता दें कि उनकी पत्नी शीना बजाज ने मुंबई में अपना नया घर खरीदा है और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। आइए इस रिपोर्ट अपर एक नजर डालते हैं।

रोहित पुरोहित की पत्नी शीना बजाज ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट लिखी है, क्योंकि उन्होंने मुंबई में अपना पहला घर खरीदा है। उन्होंने पूजा समारोह की तस्वीरें साझा कीं और लिखा कि यह सब खास था क्योंकि यह उनके जन्मदिन पर हुआ। उन्हें कुछ बेहतरीन पारिवारिक समय बिताने का मौका मिला। उन्होंने खुशी से लिखा कि सपने सच होते हैं। तस्वीरों में, ये रिश्ता क्या कहलाता है के स्टार रोहित पुरोहित पारंपरिक पोशाक में शानदार दिख रहे हैं। शरारा सूट में शीना बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

ये रिश्ता क्या कहलाता है के बारे में बात करें तो, वर्तमान में ट्रैक अरमान, अभिरा से अपने प्यार का इजहार करने जा रहा है। उनकी शानदार केमिस्ट्री प्रशंसकों का खूब मनोरंजन कर रही है। अरमान ने रूही से अपनी शादी तोड़ दी और अपने प्यार का इजहार करने के लिए अभिरा के पास जा रहा है। हालांकि, अभिरा उससे नाराज और परेशान है। वह चाहती है कि वह उसका विश्वास अर्जित करे।

Swati Mishra
श्वाति मिश्रा author

स्वाती मिश्रा, टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी राइटर अगस्त 2023 से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले वह रेडियो मिर्ची में और उससे पहले एक यूएस-आधारित संस्थान न्यूजग्राम में बतौर राइटर काम कर चुकी हैं। वह मूल रूप से दरभंगा, बिहार की रहने वाली हैं। वह अर्थशास्त्र के साथ हिन्दी साहित्य और भाषा विज्ञान की विद्यार्थी रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिन्दी में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही इसी विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन भी की है। बचपन से लिखने की शौकीन रहीं इन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में खुद को आगे बढ़ाया है। सिनेमा और टीवी की दुनिया में यह अपनी रुचि को लेखन के जरिए उजागर करती हैं। डांस, आर्ट बनाना, नई जगहों पर घूमना और नई फिल्में देखना इन्हें बहुत पसंद है। वह 2 साल से अधिक पत्रकारिता के करियर में हैं और एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, क्रिकेट और मनोरंजन जैसी बीट्स पर काम कर चुकी हैं। हालांकि बीते काफी समय से एंटरटेनमेंट बीट पर काम करने की वजह से उनकी इस विषय में रुचि ज्यादा हो गई है। टाइम्स नाउ नवभारत में वह अब मनोरंजन की खबरें लिखती हैं। उन्हें खबरों को एक ऐसे अंदाज में पाठकों तक पेश करना पसंद है, जो दिलचस्प भी हो और सही भी। उन्हें फिल्में देखकर नई चीजें सीखना भी पसंद है। पाठकों तक सही खबर पहुंचाना ही उनका लक्ष्य है।

और पढ़ें
End of Article