Rohit Chandel Allegedly Confesses: टीवी सीरियल सैराब (Sairaab) में नजर आ रहे एक्टर रोहित चंदेल (Rohit Chandel) की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। रोहित को 10 जुलाई के दिन 16 साल की लड़की का पीछा करने के आरोप में मुंबई की घाटकोपर पुलिस ने गिरफ्तार किया गया था। एक्टर की गिरफ्तारी POCSO एक्ट के तहत हुई है और इस मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। रोहित चंदेल पुलिस की कस्टडी में है और यहां पर एक्टर ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। रोहित ने इस बात को स्वीकार किया है कि उन्होंने लड़की का पीछा गया था। इस पर पुलिस का एक बयान भी सामने आ गया है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: Alliance: कुशाल टंडन संग अली गोनी की लड़ाई पर Jasmin Bhasin ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं, 'ऐसी चीजें...' (Exclusive))
rohit Chandel (photo credit- instagram)
