'कौन हो तुम ये बोलने वाली...' Hina Khan पर आई बात तो Rocky Jaiswal ने शिल्पा शिंदे की लगा डाली क्लास

Rocky Jaiswal on Shilpa Shinde: हिना खान और शिल्पा शिंदे के बीच छिड़ी जुबानी जंग जारी है। इस विवाद में अब हिना के पति रॉकी जायसवाल भी कूद पड़े हैं और उन्होंने शिल्पा को करारा जवाब दिया है।

टीवी एक्ट्रेस हिना खान (Hina Khan) और शिल्पा शिंदे (Shilpa Shinde) के बीच हाल ही में जबरदस्त जुबानी जंग देखने को मिली, जिसने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरीं। दोनों एक्ट्रेसेस के बयान तेजी से वायरल हो रहे हैं और फैंस भी इस विवाद पर अपनी-अपनी राय दे रहे हैं। मामला तब और बढ़ गया जब शिल्पा शिंदे के एक बयान पर हिना खान की ओर से प्रतिक्रिया सामने आई। इसके बाद दोनों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला शुरू हो गया। अब इस विवाद में हिना खान के पति रॉकी जायसवाल भी खुलकर उनके समर्थन में उतर आए हैं। आइए पूरी बात जानते है इस रिपोर्ट पर... (टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें-Ramayana: Ranbir Kapoor-Yash की बिग बजट मूवी को मिलेगी चीन में मेगा रिलीज)

hina khan shilpa shinde rocky

रॉकी जायसवाल ने शिल्पा शिंदे की लगाई क्लास (pic credit-instagram/chatgpt)

हिना खान के सपोर्ट में उतरे रॉकी जायसवाल (pic credit-instagram)

रॉकी जायसवाल ने शिल्पा शिंदे की लगाई क्लास

हाल ही में एक पॉडकास्ट में रॉकी जायसवाल ने बिना नाम लिए शिल्पा शिंदे पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कुछ लोग अपने पहचान का गलत इस्तेमाल करते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जब यौन उत्पीड़न जैसे गंभीर मुद्दे की बात आई तो उसका भी गलत फायदा उठाया गया, जिससे असली पीड़ितों की आवाज कमजोर होती है। रॉकी ने आगे कहा कि ऐसे लोग सिर्फ अपनी छवि खराब नहीं करते, बल्कि उन सभी लोगों का भी नुकसान करते हैं जो सच में न्याय के लिए लड़ रहे हैं। उनके मुताबिक, झूठे आरोप लगाने से असली पीड़ितों पर भी लोगों का भरोसा कम हो जाता है। उन्होंने हिना खान का बचाव करते हुए कहा कि जो इंसान सच में गंभीर बीमारी से लड़ रहा हो, उस पर पब्लिसिटी पाने का आरोप लगाना बेहद शर्मनाक है। रॉकी ने कहा, "आप कौन होते हैं यह कहने वाले कि कोई अपनी बीमारी का इस्तेमाल पब्लिसिटी के लिए कर रहा है?"

End of Feed