Indian Idol 13 Winner Rishi Singh: टीवी के सिंगिग रिएलिटी शो 'इंडियन आइडल 13' (Indian Idol 13) अब खत्म हो चुका है। जिसके साथ ही ऋषि सिंह के रूप में फैंस को इंडियन आइडल 13 का विजेता भी मिल गया है। सीजन की शुरुआत से ही ऋषि सिंह की पॉप्यूलैरिटी सोशल मीडिया पर काफी बढ़ गई थी। विराट कोहली से लेकर कई और बॉलीवुड सितारे भी ऋषि को उनके टैलेंट की वजह से काफी पसंद करते हैं। ऋषि सिंह के इंडियन आइडल का खिताब जीतते ही सोशल मीडिया पर फैंस का दमदार रिएक्शन भी सामने आ रहा है। इस बड़ी जीत के लिए फैंस ऋषि का जमकर बधाई दे रहे हैं।फैंस का मानना है कि इंडियन आइडल 13 की ट्रॉफी अपने नाम करके ऋषि सिंह ने अपने फैंस का सीना फक्र से चौड़ा कर दिया है। आइए एक बार फैंस के रिएक्शन पर एक नजर डालते हैं।
Rishi Singh Wins Indian Idol 13 Trophy
अयोध्या वासियों ने भी दी बधाई
वैसे तो इंडियन आइडल 13 में आने के बाद देशभर के फैंस ऋषि सिंह को पसंद करते हैं, हालांकि वह अपने क्षेत्र अयोध्या में काफी फेमस हैं। इंडियन आइडल का खिताब जीतने का बाद उन्हें आयोध्या से लेकर देश के हर एक कोने से बधाई मिल रही हैं। एक यूजर ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'पहले ही दिन से ऋषि ने मेरा दिल जीत लिया था, इसका ऑडिशन देखकर ही अंदाजा हो गया था कि ट्रॉफी भी ऋषि के ही नाम होने वाली है।' एक और यूजर ने लिखा, 'यूपी के अयोध्या के रहने वाले ऋषि सिंह को इंडियन आइडल 13 का खिताब जीतने के लिए बहुत सारी बधाई।'
Successfully wrapped 1 more show with The content team…. #rishisingh #RishiSingh t.co/TZQSuxgLrA…
— ANI (@ANI) Apr 2, 2023
जब विराट कोहली से मिली थी तारीफ
इससे पहले ऋषि सिंह की गायकी के फैंस खुद क्रिकेटर विराट कोहली भी बन चुके हैं। वह ऋषि को इंस्टाग्राम पर फॉलो भी करते हैं। विराट कोहली के साथ ही ऋतिक रोशन और रणबीर कपूर जैसे कई बॉलीवुड सितारे भी ऋषि सिंह की तारीफ कर चुके हैं।
