टीवी मसाला

Rupali Ganguly की तरह राजनीति में कदम रखेंगी Rashami Desai, दिल्ली में की परिवहन मंत्री से मुलाकात

Rashami Desai Meets Transport Minister Nitin Gadkari: टीवी की चर्चित एक्ट्रेस रश्मि देसाई ने अपने अंदाज से हमेशा सबका दिल जीता है। उनकी हाल ही शेयर की गई एक पोस्ट खूब सुर्खियां बटोर रही है, जिसमें वह नितिन गडकरी से मुलाकात करती नजर आईं। रश्मि के साथ-साथ उनकी मम्मी भी मौजूद थीं।

Image

रश्मि देसाई ने की परिवहन मंत्री से मुलाकात

Rashami Desai Meets Transport Minister Nitin Gadkari: टीवी की चर्चित एक्ट्रेस रश्मि देसाई ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का खूब दिल जीता है। रश्मि देसाई ने 'उतरन' की तपस्या बनकर लाखों लोगों के दिलों पर राज किया है। वहीं अब उनकी लेटेस्ट पोस्ट देखकर लग रहा है कि एक्ट्रेस अपने एक्टिंग करियर पर विराम लगाकर राजनीति की दुनिया में उतरने वाली हैं। दरअसल, रश्मि देसाई (Rashami Desai) ने हाल ही में कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें वह परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात करती नजर आईं। रश्मि देसाई की तस्वीरों में उनके साथ-साथ उनकी मम्मी भी नजर आईं।

रश्मि देसाई (Rashami Desai) की इन फोटोज को देख लोगों ने दिमाग दौड़ाना शुरू कर दिया कि कहीं वह भी रुपाली गांगुली की तरह राजनीति में कदम रखने वाली हैं। रश्मि देसाई अपनी एक तस्वीर में परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को फूलों का गुलदस्ता देती नजर आईं। वहीं अगली फोटो में एक्ट्रेस की मम्मी केंद्रीय मंत्री को शॉल पहनाती दिखाई दीं। रश्मि देसाई ने इन तस्वीरों को साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, "दिल्ली में ये मेरा सौभाग्य था कि मैं माननीय परिवहन और सड़क मंत्री नितिन गडकरी साहब और माननीय शकील सैफ से मिली। भगवान सच में दयालू हैं कि उन्होंने मेरे लिए इतने अच्छे सरप्राइज तय किये हुए थे।"

रश्मि देसाई (Rashami Desai) इन दिनों टीवी सीरियल्स से दूर हैं और म्यूजिक वीडियोज में हाथ आजमा रही हैं। इसके साथ ही वह कई वेबसीरीज में भी नजर आ चुकी हैं। बता दें कि उन्होंने राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो यात्रा' में भी हिस्सा लिया था। उनके साथ-साथ एक्ट्रेस काम्या पंजाबी भी इस यात्रा का हिस्सा बनी थीं। हालांकि एक्ट्रेस सच में राजनीति में कदम रखेंगी या नहीं, ये बात अभी साफ होनी बाकी है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article