Rashami Desai जल्द करने जा रही हैं TV पर कमबैक, इस सीरियल में आएंगी नजर?

Rashami Desai TV Comeback: टीवी एक्ट्रेस रश्मि देसाई (Rashami Desai) को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है कि वो जल्द ही छोटे परदे पर कमबैक करने वाली हैं। आखिर रश्मि कौन से सीरियल में नजर आएंगी और क्या किरदार होने वाला है जानिए टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में।

Rashami Desai TV Comeback: टीवी दुनिया की मशहूर एक्ट्रेस में से एक रश्मि देसाई अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती है। काफी समय से एक्ट्रेस टीवी की दुनिया से दूर चल रही हैं। फैंस चाहते हैं कि रश्मि दोबारा से टीवी की दुनिया में लौट एक्टिंग का जलवा बिखेरे। इस बीच एक्ट्रेस के कमबैक को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। रश्मि देसाई आखिरकार काफी समय बाद टीवी की दुनिया पर लौट रही हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में जानिए आखिर रश्मि देसाई कौन से सीरियल में नजर आने वाली हैं।

Rashami Desai TV Comeback

'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) फेम रश्मि देसाई (Rashami Desai) सब टीवी के मशहूर शो 'वागले की दुनिया' (Wagle Ki Duniya) में नजर आ सकती हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो एक्ट्रेस ने शो के लिए शूटिंग भी शुरू कर दी है। यह जान फैंस काफी खुश हैं और रश्मि को छोटे परदे पर देखने के लिए काफी उत्सुक भी हैं। शो 'वागले की दुनिया' की कहानी में दर्शकों को ज्यादातर कॉमेडी देखने को मिलती है। बीच चलते शो में रश्मि की एंट्री से कहानी में क्या नया ट्विस्ट आएगा ये तो आने वाले एपिसोड में ही देखा जाएगा। इससे पहले रश्मि 'दिल से दिल तक' और उतरन जैसे शोज में नजर आ चुकी हैं।

End of Feed