टीवी मसाला

Ramayan के बाद इस टीवी शो से छाने आ रहा है सागर पिक्चर्स, फैंस ने जाहीर की खुशी

Srimad Bhagvatam: सोशल मीडिया पर रिपोर्ट आ रही है कि सागर पिच्चर्स एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन हाउस एक नया शो लेके आने वाला है। रामायण की सफलता को देखते हुए प्रोडक्शन हाउस ने एक बड़ा फैसला लिया है। आइए इस पूरी रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

Image

Srimad Bhagvatam

Srimad Bhagvatam: रामानंद सागर की रामायण 90 के दशक में टीवी पर प्रसारित हुई थी। उस जमाने में इस टीवी सीरियल को देखने के लिए हर कोई अपने कामकाज छोड़कर टीवी के सामने बैठ जाता था। उस समय हर घर में टीवी नहीं होता था उसके बावजूद लोग दूसरों के घरों में इकट्टा होकर रामायण देखते थे। आज बेशक समय बदल गया है लेकिन इस सीरियल की फैन फॉलोइंग आज भी बरकरार है। अब खबर आ रही है सागर पिक्सचर्स नया शो लेके आने वाले हैं। आइए पूरी रिपोर्ट देखते हैं।

सोशल मीडिया पर रिपोर्ट आ रही है कि सागर पिच्चर्स एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन हाउस एक नया शो लेके आने वाला है। रामायण की सफलता को देखते हुए प्रोडक्शन हाउस ने एक बड़ा फैसला लिया है कि जिसमें वह भगवान कृष्ण पर कोई प्रोजेक्ट लेकर आने वाले हैं। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने इस बात की जानकारी देते हुए लिखा रामायण के क्रिएटर्स सागर पिच्चर्स एंटरटेनमेंट, भगवान कृष्ण पर फिल्म और वेब सीरीज लाने की तैयारी में हैं। इसमें नेशनल अवॉर्ड विनिंग फिल्म 1971 बनाने वालों का भी सह-निर्माण होगा। ये श्रीमद् भागवत गीता का ऑफिशियल एडॉप्शन होगा। ये एक बड़ा प्रोजेक्ट होगा और इसमें पैन इंडिया स्टारकास्ट होगी। इसमें इंटरनेशनल विएफएक्स कंपनी भी शामिल होगी। अन्य जानकारी के लिए अभी इंतजार करना होगा।

इस खबर के सामने आते ही फैंस उत्साहित हो गए हैं और वह पोस्ट पर जमकर कमेन्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा "सागर पिक्चर्स का जादू देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकता!" एक अन्य यूजर ने लिखा "यह सुनकर मैं बेहद रोमांचित हूं, और उनके द्वारा जीवन में लाए गए जादू को देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकता!"

Swati Mishra
श्वाति मिश्रा author

स्वाती मिश्रा, टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी राइटर अगस्त 2023 से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले वह रेडियो मिर्ची में और उससे पहले एक यूएस-आधारित संस्थान न्यूजग्राम में बतौर राइटर काम कर चुकी हैं। वह मूल रूप से दरभंगा, बिहार की रहने वाली हैं। वह अर्थशास्त्र के साथ हिन्दी साहित्य और भाषा विज्ञान की विद्यार्थी रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिन्दी में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही इसी विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन भी की है। बचपन से लिखने की शौकीन रहीं इन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में खुद को आगे बढ़ाया है। सिनेमा और टीवी की दुनिया में यह अपनी रुचि को लेखन के जरिए उजागर करती हैं। डांस, आर्ट बनाना, नई जगहों पर घूमना और नई फिल्में देखना इन्हें बहुत पसंद है। वह 2 साल से अधिक पत्रकारिता के करियर में हैं और एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, क्रिकेट और मनोरंजन जैसी बीट्स पर काम कर चुकी हैं। हालांकि बीते काफी समय से एंटरटेनमेंट बीट पर काम करने की वजह से उनकी इस विषय में रुचि ज्यादा हो गई है। टाइम्स नाउ नवभारत में वह अब मनोरंजन की खबरें लिखती हैं। उन्हें खबरों को एक ऐसे अंदाज में पाठकों तक पेश करना पसंद है, जो दिलचस्प भी हो और सही भी। उन्हें फिल्में देखकर नई चीजें सीखना भी पसंद है। पाठकों तक सही खबर पहुंचाना ही उनका लक्ष्य है।

और पढ़ें
End of Article