राम-सीता को मिला राम मंदिर का न्योता लक्ष्मण को नहीं किया याद, एक्टर का छलका दर्द

Sunil Lahri on Ram Mandir : रामायण फेम अरुण गोविल( Arun govil) और दीपिका चिखलिया( Dipika Chikhlia) को भी मंदिर में आने के लिए न्योता मिला है लेकिन सुनील लहरी( Sunil Lahri) उर्फ रामायण( Ramayana) के लक्ष्मण को इस शुभ दिन पर नहीं बुलाया गया। जिसकी नाराजगी उन्होंने खुद व्यक्त की है।

Sunil Lahri on Ram Mandir : पूरे देश में 22 जनवरी को राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा का समारोह धूमधाम से आयोजित होने जा रहा है। इस मौके पर बॉलीवुड की कई हस्तियों को न्योता दिया गया । वहीं रामायण फेम अरुण गोविल ( Arun govil) और दीपिका चिखलिया( Dipika Chikhlia) को भी मंदिर में आने के लिए न्योता मिला है लेकिन सुनील लहरी ( Sunil Lahri) उर्फ रामायण( Ramayana) के लक्ष्मण को इस शुभ दिन पर नहीं बुलाया गया। जिसकी नाराजगी उन्होंने खुद व्यक्त की है। सुनील ने इसपर दुख जताते हुए कहा है आइए आपको बताते हैं क्या बोले रामायण के लक्ष्मण

Sunil Lahri on Ram Mandir

रामानंद सागर के शो रामायण से घर-घर पहचान बनाने वाले सुनील लहरी ने दुख व्यक्त किया है। राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में न्योता न मिलने पर सुनील को दुख हुआ है जबकि उनके सह कलाकार अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया को इस न्योता पहले ही आ गया है। ई टाइम्स के साथ इंटरव्यू के दौरान सुनील ने कहा कि , 'ये जरूरी नहीं है कि हर बार आपको बुलाया जाए. अगर मुझे न्योता मिलता तो मैं जरूर जाता. अगर मुझे बुलाया जाता तो तो अच्छा लगता. मुझे भी इतिहास का हिस्सा बनने का मौका मिलता। लेकिन कोई बात नहीं अगर नहीं बुलाया गया तो कोई परेशानी नहीं है।

End of Feed