Ram Kapoor Open Up On His Fat To Fit Transformation: टीवी के चर्चित एक्टर राम कपूर ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से इंडस्ट्री में जबरदस्त पहचान बनाई है। राम कपूर ने न केवल टीवी बल्कि बॉलीवुड में भी हाथ आजमाया हुआ है। वह 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से लेकर 'मेरे डैड की दुल्हन' जैसी कई मूवीज में नजर आ चुके हैं। लेकिन इन दिनों राम कपूर अपने ट्रांसफॉर्मेशन के लिए चर्चा में बने हुए हैं। राम कपूर ने करीब 55 किलोग्राम वजन कम किया है और खुद को इस कदर फिट कर लिया है कि लोग भी हैरान रह गए। हालांकि राम कपूर (Ram Kapoor) के ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर कई बार सवाल उठे कि क्या उन्होंने किसी सर्जरी का सहारा लिया है। इस मामले पर अब खुद राम कपूर ने चुप्पी तोड़ी है।
राम कपूर (Ram Kapoor) ने इंस्टाग्राम एकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह सर्जरी जैसी अफवाहों पर सच बोलते नजर आए। राम कपूर ने इंस्टाग्राम वीडियो में कहा, "हेलो मेरी इंस्टा फैमिली, आप सब कैसे हैं। तो न्यूज वायरल होने के बाद बहुत से लोगों को लग रहा है कि मैंने किसी सर्जरी या दवाई का सहारा लिया है। पहली बात तो ये कि इसमें कुछ गलत नहीं है अगर मैंने किया है। लेकिन अगर मैं ये साबित कर दूं कि मैंने ऐसा नहीं किया है।" राम कपूर ने अपने बाईसेप फ्लॉन्ट करते हुए कहा कि अभी मैं यहां तक पहुंचा हूं, लेकिन अभी भी काम जारी है।
राम कपूर (Ram Kapoor) ने अपने वीडियो में ट्रांसफॉर्मेशन के सिलसिले में कहा, "इस तरह के ट्रांसफॉर्मेशन के लिए बहुत मेहनत लगती है। इसके लिए किसी भी तरह की सर्जरी या दवाई का इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं। आने वाले 4 से 6 महीने में मैं जल्द ही सिक्स पैक ऐब्स भी बना लूंगा। लेकिन जो कोई भी सर्जरी कराता भी है तो कोई दिक्कत नहीं है।" राम कपूर का वीडियो देख कई फैंस ने लिखा कि सर अब आपसी सेहत बेहतर है, लेकिन हमें अभी भी पुराने वाले राम कपूर सर अच्छे लगते हैं।
