टीवी मसाला

Rakhi Sawant ने मक्का पहुंच की इबादत, नेपाल के लिए दुआ करते हुए बोलीं- अल्लाह जो कहर आया है ठहर जाए

Rakhi Sawant Visits Makka Sharif: टीवी और बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस राखी सावंत हाल ही में इबादत करने मक्का शरीफ पहुंचीं। वहां रहते हुए उन्होंने नेपाल के लिए भी दुआएं मांगीं।

Image

Rakhi Sawant पहुंचीं मक्का शरीफ (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

Rakhi Sawant Visits Makka Sharif: टीवी और बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस राखी सावंत अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। राखी सावंत को उनकी बेबाकी के लिए खूब जाना जाता है। सामाजिक और राजनैतिक मुद्दों पर अपनी राय रखने से राखी सावंत कभी पीछे नहीं हटती हैं। वहीं हाल ही में राखी सावंत उमराह करने मक्का शरीफ पहुंचीं, जहां रहते हुए राखी सावंत ने अपने कई वीडियो भी इंस्टाग्राम पर शेयर किये। राखी सावंत ने जहां पहले हरम शरीफ में जेन जी के लिए दुआएं कीं तो वहीं अब राखी सावंत ने नेपाल के लिए प्रार्थना की। राखी सावंत (Rakhi Sawant) ने नेपाल के लिए दुआ मांगते हुए कहा कि जो भी कहर वहां आया है, वो ठहर जाए। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Exclusive: Rakhi Sawant के आगे नहीं गली आदिल खान दुर्रानी की दाल, राजश्री मोरे ने खोले सारे कच्चे-चिट्ठे

    राखी सावंत (Rakhi Sawant) का ये वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। राखी सावंत अपने वीडियो में कहते दिखाई दिये, "या मेरे रब मैं दुआ करती हूं कि नेपाल में जो बाढ़ आई है, जो तूफान आया है वो रुक जाए। वहां के बूढ़े, बच्चे, जो कहर आया है वो रुक जाए, थम जाए, मेरे खुदा। इन सबकी तरफ से मैं माफी मांगती हूं, मेरे परवरदिगार। जो हमारे भारतीय वहां फंस गए हैं, नेपाली लोग फंस गए हैं सब खैर से हों और सही सलामत हों। नेपाल में सारे बच्चे, बूढ़े, जानवर, सबको बचाएं। मैं सबकी तरफ से आपसे माफी मांगती हूं मेरे खुदा मेरे परवरदिगार।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Rakhi Sawant का पाकिस्तान की बहू बनने का सपना कांच की तरह हुआ चूर, डोडी खान ने वापिस लिया प्रपोजल

      राखी सावंत (Rakhi Sawant) के इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स भी खूब कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "वो पूरी इंसानियत के लिए दुआ मांग रही हैं, केवल मुस्लिम या हिंदू के लिए नहीं।" दूसरे यूजर ने लिखा, "इसलिए ही हम आपको पसंद करते हैं राखी जी।" तीसरे यूजर ने लिखा, "अल्लाह आपकी दुआ को कुबूल करे।" बता दें कि राखी सावंत के अलावा कृति सेनन ने भी नेपाल में मची तबाही पर पोस्ट शेयर की थी।

      ashna malik
      आशना मलिकauthor

      आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

      और पढ़ें
      End of Article