टीवी मसाला

अरमान मलिक के सपोर्ट में उतरीं Urfi Javed को राखी सावंत ने लगाई लताड़, बोलीं- तुम्हारा पति जब दूसरी लाएगा तब...

Rakhi Sawant Slams Urfi Javed For Supporting Armaan Malik: मशहूर यू-ट्यूबर अरमान मलिक अपनी दोनों पत्नियों के साथ 'बिग बॉस ओटीटी 3' में आए हैं, जिसे लेकर उनकी खूब आलोचना हो रही है। हालांकि उर्फी जावेद ने उनका समर्थन भी किया, जिसपर अब राखी सावंत ने उन्हें लताड़ लगाई है।

Image

उर्फी जावेद को राखी सावंत ने लगाई फटकार

Rakhi Sawant Slams Urfi Javed For Supporting Armaan Malik: मशहूर यू-ट्यूबर अरमान मलिक इन दिनों 'बिग बॉस ओटीटी 3' में अपनी दोनों पत्नियों के साथ नजर आ रहे हैं। हालांकि बिग बॉस ओटीटी 3 में अरमान मलिक और उनकी दोनों पत्नियों की एंट्री पर मेकर्स की जमकर आलोचना हुई। देवोलीना भट्टाचार्जी सहित कई सितारों ने अरमान मलिक पर सवाल खड़े किये, साथ ही मेकर्स को भी आड़े हाथों लिया। हालांकि उर्फी जावेद (Urfi Javed) अरमान मलिक के सपोर्ट में उतरीं। लेकिन इस सपोर्ट के लिए अब राखी सावंत (Rakhi Sawant) ने उर्फी जावेद को जमकर फटकार लगाई है। उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो साझा कर उर्फी जावेद को आड़े हाथों लिया।

राखी सावंत (Rakhi Sawant) ने उर्फी जावेद (Urfi Javed) को अरमान मलिक का समर्थन करने पर लताड़ लगाई और कहा, "उर्फी जावेद तू बहन है मेरी। तू क्या बोल रही है कि वो तीनों अपनी जिंदगी में खुश हैं तो दुनिया को क्या लेना-देना? एक बार कोई बिग बॉस में आ जाता है तो वो पब्लिक प्रॉपर्टी बन जाता है। वो तीनों खुश नहीं हैं। पहली बीवी खुश नहीं है। हमारे हिंदुस्तान में सिखाया जाता है कि पति के साथ रहकर उनका साथ देना होता है। डोली मां-बाप के घर से निकलती है और अर्थी पति के घर से निकलती है। माई फुट। तुम्हारे साथ ये सब होता तो पता चलता। जहां तक मैं तुम्हें जानती हूं, तुम उस पति को भी मारती और उसकी बीवी को भी मारती।"

राखी सावंत (Rakhi Sawant) यहीं नहीं रुकीं। उन्होंने उर्फी जावेद (Urfi Javed) को सीख देते हुए आगे कहा, "बेटा जब तुम्हें नहीं मालूम तो मत बोलो। तुम्हें शादी का अनुभव नहीं है। तुम्हें नहीं पता कि वो पहली बीवी क्या सह रही होगी।" राखी सावंत की इस बात पर फैंस ने भी उनका समर्थन किया। एक यूजर ने लिखा, "पहली बार आज राखी सही लग रही है।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article