Rakhi Sawnat and Adil Khan Marriage: राखी सावंत (Rakhi Sawant) और आदिल खान (Adil Khan) की शादी बीते दिनों से लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। आदिल खान ने बीते दिन एक इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर कर राखी सावंत के साथ अपनी शादी को कबूल कर लिया है। जिसके साथ ही अब दोनों की शादी को लेकर शुरु हुआ विवाद अब आखिरकार समाप्त होने जा रहा है। राखी और आदिल की शादी के खबरों के बीच एक और खबर काफी काफी सुर्खियों में रही है वो है राखी सावंत के धर्म परिवर्तन की खबर। राखी सावंत ने आदिल खान से शादी के लिए इस्लाम कबूल कर लिया है और राखी सावंत से अपना नाम बदल कर फातिमा रख लिया है। जिसके बाद अब राखी ने इस्लाम कबूल करने की वजह का खुलासा किया है और बताया है कि आदिल खान ने ही उनका नाम बदल कर फातिमा रखा है। राखी और आदिल ने लव जिहाद के एंगल पर भी खुलकर बात की है।
Rakhi Sawant and Adil Khan Marriage
'मैं प्यार के लिए कुछ भी कर सकती हूं'
राखी सावंत और आदिल खान ने InstantBollywood को दिए एक इंटरव्यू में कहा, 'मुझे तो पता ही लव जिहाद क्या होता है, मैं सिर्फ प्यार को जानती हूं और मैनें सब कुछ प्यार पाने के लिए किय है, मेरे और आदिल के बीच कोई धर्म नहीं है ना ही कोई जात-पात। हां हमने निकाह किया है, मैने इस्लाम कबूल किया है, आदिल ने मेरा नाम फातिमा रखा है। मैं इसे कबूल करती हूं, अपने प्यार को पाने के लिए, अपने पति को हासिल करने के लिए मैं कुछ भी कर सकती हूं।' राखी सावंत के साथ ही आदिल खान भी यही बोलते नजर आए कि उन्हें नहीं पता लव जिहाद क्या होता है।
बता दें कि बीते दिन आदिल खान ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा था, 'तो आखिरकार में यह अनाउंसमेंट कर रहा हूं.. मैंने कभी नहीं कहा कि मेरी और राखी की शादी नहीं हुई हैं। मुझे कुछ चीजें हैंडल करनी थी, इसी वजह से मैं चुप था। हमारी शादी खुशहाल रहे।' इसके साथ ही अब दोनों एक शादीशुदा जोडे़ हैं।
