Mr Faisu की शादी पर आया Rakhi Sawant का रिएक्शन, बोलीं- जन्नत को दूसरा फैजू मिल जाएगा...

Rakhi Sawant Reaction On Mr Faisu Wedding: मशहूर सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और रियलिटी शो स्टार मिस्टर फैजू शादी के बंधन में बंध चुके हैं। उनकी शादी पर अब राखी सावंत का रिएक्शन आया है।

Rakhi Sawant Reaction On Mr Faisu Wedding: मशहूर सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और रियलिटी शो स्टार मिस्टर फैजू इन दिनों काफी सुर्खियों में बने हुए हैं। मिस्टर फैजू यानी फैजल शेख शादी के बंधन में बंध चुके हैं। उन्होंने तान्या यानी निखत फातिमा संग निकाह किया है। दोनों का निकाह मदीना शरीफ में हुआ था, जिसमें परिवार शामिल हुआ था। मिस्टर फैजू की शादी की फोटोज और वीडियोज से सोशल मीडिया पटा हुआ है। वहीं अब मिस्टर फैजू (Mr Faisu) और तान्या की शादी पर राखी सावंत ने रिएक्शन दिया है। उन्होंने पैपराजियों संग बातचीत के दौरान मिस्टर फैजू की शादी पर चुप्पी तोड़ी, साथ ही जन्नत जुबैर के बारे में भी टिप्पणी की। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Mr Faisu ने मदीना शरीफ में किया निकाह, दुल्हन संग शेयर कीं खूबसूरत तस्वीरें

Mr Faisu की शादी पर आया Rakhi Sawant का रिएक्शन (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

    राखी सावंत (Rakhi Sawant) से पैपराजी ने मिस्टर फैजू (Mr Faisu) की शादी के बारे में रिएक्शन जानने की कोशिश की। लेकिन एक्ट्रेस हैरान नजर आईं कि मिस्टर फैजू की शादी हो चुकी है। राखी सावंत ने पहले सवाल किया, "फैजू की शादी हो गई?" वहीं जब पैपराजी ने हामी भरी तो राखी सावंत ने जन्नत जुबैर का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, "जन्नत जुबैर के साथ होने वाली थी?" लेकिन फैजू और तान्या की शादी की जानकारी मिलने के बाद राखी सावं ने आगे कहा, "चलो जन्नत तो जन्नत में जाएगी। जन्नत को और फैजू मिल जाएगा दूसरा।" बता दें कि राखी सावंत ने ये कमेंट जन्नत जुबैर और मिस्टर फैजू के लिंकअप पर किया था। दोनों को अक्सर साथ देखा जाता था, साथ ही उन्हें लेकर अटकलें भी लगने लगी थीं कि वे एक-दूजे को डेट कर रहे हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: नॉमिनेशन टास्क में स्काउट OP को मारने उछले काजी तोकीर? की तोड़फोड़; Kanika Mann ने खोया आपा

    End of Feed