Rakhi Sawant ने Armaan Malik, पायल और कृतिका को सरेआम किया बेज्जत, कहा 'गंदगी फैला रहे हो'...

Rakhi Sawant Insulted Armaan Malik, Payal and Kritika: टीवी इंडस्ट्री की मोस्ट कंट्रोवर्सीयल एक्ट्रेस राखी सावंत और पायल मलिक के बीच चल रहा विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। हाल ही में राखी सावंत ने सरेआम सोशल मीडिया पर अरमान मलिक और उनकी दोनों पत्नियों को बेज़्जत किया।

Rakhi Sawant Insulted Armaan Malik, Payal and Kritika: टीवी इंडस्ट्री की ड्रामा क्वीन राखी सावंत अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ के साथ-साथ प्रोफेशनल लाइफ को लेकर चर्चा का विषय बनी रहती हैं। सिर्फ यही इन दिनों सोशल मीडिया पर उनकी तकरार बिग बॉस ओटीटी 3 में कंटेस्टेंट रए चुकी पायल मलिक से चल रही है। राखी ने अरमान मलिक और उनकी दोनों पत्नियों की बहुविवाह के लिए खरी खोटी सुनाई और सिर्फ यही नहीं पायल को समाज का कलंक बता डाला सरेआम। अब एक्ट्रेस ने फिर एक वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किया है जिसमें वह अरमान को घर से बाहर निकालने की गुहार लगा रही है।

Rakhi Sawant Insulted Armaan Malik, Payal and Kritika

बिग बॉस ओटीटी 3 (Bigg Boss OTT 3) में कल के एपिसोड में अरमान मलिक (Armaan Malik) ने विशाल पांडे को कृतिका पर भद्दा कमेन्ट करने के लिए थप्पड़ जड़ डाला। यह देख राखी सावंत सावंत (Rakhi Sawant) सभी के आगे कहती है कि पर्सनल लाइफ तुम्हारी रही है पायल अब तुम एक पब्लिक प्रॉपर्टी हो और हमें तुम लोगों की धज्जियां उड़ाने का अधिकार है। तुम लोग बिग बॉस के कंटेस्टेंट हो और घर में गंदगी लेकर गए हो और तुम्हें क्या लगा ये दो शादियों वाला खेल देख जनता ताली बजाएगी।

End of Feed