टीवी मसाला

Anupama BTS: लीप से पहले सेट पर मस्ती करती नजर आई Rupali Ganguly, जल्द शो छोड़ फैंस को देंगी झटका?

Anupama BTS Photos: अनुपमा सीरीयल के सेट से कुछ तस्वीरें सामने आ रही है जिसमें अनुपमा उर्फ रूपाली गांगुली-गौरव खन्ना-सुधांशु पांडे एक साथ मस्ती करते नजर आ रहे हैं। आइए इस पूरी रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

Image

Anupama BTS Photos

Anupama BTS Photos: टीवी सीरियल अनुपमा को मेकर्स ने दर्शकों के बीच काफी लोकप्रियता दिलाई है। आज यह सीरीयल घर-घर में फेमस है। इस टीवी शो में सबसे आकर्षक किरदार निबहने वाली अनुपमा कभी भी अपने अभिनय से दर्शकों को नाराज नहीं करती है। अब हमने शो का नया प्रोमो देखा था जहां फिर से एक बार अनुज-अनु की ज़िंदगी में नया दौर आने वाला है। जहां एक तरह अनुपमा वृद्धाश्रम में सबकी सेवा करती नजर आएगी वहीं अनुज अपनी अनु के प्यार में पागलखाने चला जाएगा। अब शो के सेट से कुछ तस्वीरें सामने आ रही है जिसमें अनुपमा उर्फ रूपाली गांगुली-गौरव खन्ना-सुधांशु पांडे एक साथ मस्ती करते नजर आ रहे हैं। आइए इस पूरी रिपोर्ट को देखते हैं।

रिपोर्ट की माने तो रूपाली गंगूली की गौरव खन्ना और सुधांशु पांडे के साथ कोल्ड वार चलती रहती है। हालांकि इनकी एक साथ मस्ती करती तस्वीरें फैंस को काफी प्रभावित करती हैं। सेट से दो फोटो सामने आई है, जिसे एक फैन द्वारा एक्स पर साझा किया गया था। पहली फोटो में रूपाली, गौरव और सुधांशु एक सोफे पर बैठे हैं और किसी बात पर हंस रहे हैं। दूसरी फोटो में तीनों मस्ती करने के अंदाज में दिख रहे हैं।

बता दें कि इस समय अनुपमा के सेट पर सभी काफी व्यस्त हैं क्योंकि सभी के सीन के साथ शूट किए जा रहे हैं। शो में आगे देखने को मिलेगा की बा-बापूजी घर छोड़ कर चले जाएंगे। जिसके बाद अनुपमा वनराज की क्लास लगती नजर आएगी और शाह हाउस को बिकने भी नहीं देगी।

Swati Mishra
श्वाति मिश्रा author

स्वाती मिश्रा, टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी राइटर अगस्त 2023 से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले वह रेडियो मिर्ची में और उससे पहले एक यूएस-आधारित संस्थान न्यूजग्राम में बतौर राइटर काम कर चुकी हैं। वह मूल रूप से दरभंगा, बिहार की रहने वाली हैं। वह अर्थशास्त्र के साथ हिन्दी साहित्य और भाषा विज्ञान की विद्यार्थी रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिन्दी में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही इसी विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन भी की है। बचपन से लिखने की शौकीन रहीं इन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में खुद को आगे बढ़ाया है। सिनेमा और टीवी की दुनिया में यह अपनी रुचि को लेखन के जरिए उजागर करती हैं। डांस, आर्ट बनाना, नई जगहों पर घूमना और नई फिल्में देखना इन्हें बहुत पसंद है। वह 2 साल से अधिक पत्रकारिता के करियर में हैं और एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, क्रिकेट और मनोरंजन जैसी बीट्स पर काम कर चुकी हैं। हालांकि बीते काफी समय से एंटरटेनमेंट बीट पर काम करने की वजह से उनकी इस विषय में रुचि ज्यादा हो गई है। टाइम्स नाउ नवभारत में वह अब मनोरंजन की खबरें लिखती हैं। उन्हें खबरों को एक ऐसे अंदाज में पाठकों तक पेश करना पसंद है, जो दिलचस्प भी हो और सही भी। उन्हें फिल्में देखकर नई चीजें सीखना भी पसंद है। पाठकों तक सही खबर पहुंचाना ही उनका लक्ष्य है।

और पढ़ें
End of Article