Adil Khan के साथ डेंजर में है Rakhi Sawant की शादी, बोलीं- 'ये मजाक नहीं, प्लीज हमें अकेला छोड़ दो'

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Feb 1, 2023, 11:32 PM IST

Rakhi Sawant And Adil Khan Durrani marriage is in danger : राखी सावंत ने आगे बताया, 'मैं अल्लाह से दुआ करती हूं, मैंने किसी का क्या बिगाड़ा है खुदा। मेरी मां भी चली गई। तुम मुझे क्यों नहीं मारते भगवान? मेरी शादी खतरों में हैं। शादी कोई मजाक नहीं है।'

Rakhi Sawant is in danger : बिग बॉस फेम राखी सावंत हाल ही में अपनी मां के कैंसर के कारण निधन के बाद से खबरों में हैं। राखी बुरी तरह से टूट गई हैं और अपनी मां की मौत के बाद सदमे में थी। हाल ही में राखी को उनके जिम के बाहर देखा गया। इस दौरान राखी सावंत रोते नजर आईं, क्योंकि उन्होंने कहा कि आदिल खान के साथ उनकी शादी मुश्किल में है। दरअसल जैसे ही राखी अपने जिम से बाहर आईं, फोटोग्राफर्स ने उनसे परेशान दिखने का कारण पूछा। इस दौरान राखी सावंत ने कहा, 'मेरी शादी खतरे में है ...'।

rakhi sawant

अभिनेत्री की आंखों में आंसू थे। वो आगे कहती हैं, 'मेरी जिंदगी में बहुत अशांति है, मेरी शादी है खतरे में है। मुझे कुछ भी समझ नहीं आ रहा है इसलिए मैं आपको इसके बारे में विस्तार से नहीं बता सकता लेकिन जल्द ही सब कुछ सामने आ जाएगा।' राखी सावंत ने आगे बताया, 'मैं अल्लाह से दुआ करती हूं, मैंने किसी का क्या बिगाड़ा है खुदा। मेरी मां भी चली गई। तुम मुझे क्यों नहीं मारते भगवान? मेरी शादी खतरों में हैं। शादी कोई मजाक नहीं है। मेरी शादीशुदा जिंदगी में दखल देने से किसी को क्या मिलेगा? कृपया मैं विनती करती हूं कि मेरी शादी को नष्ट न करें।'

End of Feed