राखी सावंत को सुप्रीम कोर्ट से लगा बड़ा झटका, वीडियो लीक मामले में एक्ट्रेस पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 22, 2024, 02:12 PM IST

Rakhi Sawant- Adil Khan Durrani leaked Video Controversy: वीडियो लीक मामले में अपनी गिरफ्तारी रुकवाने के लिए राखा सावंत सुप्रीम कोर्ट पहुंची थीं। सुप्रीम कोर्ट ने एक्ट्रेस की याचिका को खारीज कर दिया है। अब इसके बाद एक्ट्रेस पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है।

Rakhi Sawant- Adil Khan Durrani leaked Video Controversy: बॉलीवुड और टीवी की दुनिया में धमाल मचाने वाली एक्ट्रेस राखी सावंत अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में रहती हैं। राखी सावंत की कभी शादी कर के लोगों को हैरान कर देती है, तो कभी उनके तलाक को लेकर विवाद हो जाता है। इन सब के अलावा राखी सावंत कई ऐसे विवादों में फंसी हुई है, जिसकी वजह से उनको कोर्ट के चक्कर तक लगाने पडते हैं। कुछ दिनों पहले राखी सावंत के एक्स-हसबैंड आदिल खान दुर्रानी ने एक्ट्रेस पर अश्लील वीडियो लीक करने के आरोप लगाए थे। केस दर्ज होने के बाद अपनी गिरफ्तारी रोकने के लिए राखी बॉम्बे हाईकोर्ट पहुंची थीं। जहां कोर्ट ने इस याचिका को खारिज कर दिया। इसके बाद अब एक्ट्रेस ने सुप्रीम कोर्ट पहुंची है।

Rakhi Sawant- Adil Khan Durrani leaked Video Controversy

Instagram

सुप्रीम कोर्ट ने भी नहीं दी राहत

राखी सावंत इन दिनों एक वीडियो लीक केस को लेकर काफी चर्चा में हैं। इस केस के चलते राखी सावंत पर गिरफ्तारी की तलवार लटकी हुई है। एक्ट्रेस के एक्स-हसबैंड आदिल दुर्रानी वीडियो लीक को लेकर राखी पर केस दर्ज करावाया था। इस केस में गिरफ्तारी रुकवाने के लिए एक्ट्रेस बॉम्बे हाईकोर्ट के बाद अब सुप्रीम कोर्ट पहुंची है। लेकिन एक्ट्रेस के हाथ यहां भी निराशा लगी है। सुप्रीम कोर्ट ने एक्ट्रेस को राहत देने से इनकार कर दिया है। जिसके बाद अब एक्ट्रेस को निचली अदालत में सरेंडर करना होगा।

End of Feed