टीवी मसाला

Rakhi Sawant और Sherlyn Chopra की कैट फाइट खत्म, दुश्मनी के बाद खिल उठे दोस्ती के फूल!

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Feb 11, 2023, 07:03 PM IST

Rakhi Sawant gets Sherlyn Chopra support in Adil Khan Durrani case: राखी सावंत ने बताया कि पति आदिल खान दुर्रानी के साथ चल रही लड़ाई के बीच उन्हें एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा से ढेर सारा सपोर्ट मिला है। राखी ने कहा कि उसने मेरे कठिन समय में मुझे 'हिम्मत' दी है।

Image

rakhi sawant news

Sherlyn Chopra and Rakhi Sawant cat fight Ends: राखी सावंत (Rakhi Sawant) के ऊपर इन दिनों दुखों का पहाड़ टूटता नजर आ रहा है। मां के निधन के बाद अब पति के धोखे ने राखी सावंत को बुरी तरह से तोड़ दिया है। राखी ने आदिल दुर्रानी पर रिश्ते में धोखा देने का आरोप लगाते हुए कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। इसी बीच अब राखी सावंत को पपराजी ने शुक्रवार रात उनके दो दोस्तों के साथ मुंबई में स्पॉट किया। इस दौरान राखी सावंत ने बताया कि पति आदिल खान दुर्रानी के साथ चल रही लड़ाई के बीच उन्हें शर्लिन चोपड़ा से ढेर सारा सपोर्ट मिला है। राखी ने कहा कि आजकल मेरे साथ जो कुछ भी हो रहा है उससे शर्लिन को भी 'बुरा' लग रहा और उसने मेरे कठिन समय में मुझे 'हिम्मत' दी है।

पैपराजी वीडियो में राखी सावंत को थोड़ा खुश देखा जा सकता है। वो कहती हैं, 'शर्लिन चोपड़ा के लिए धन्यवाद, मैं और राशि कल उससे मिले। शर्लिन ने मुझे प्रेरित किया, उसे भी मेरे लिए बहुत बुरा लगा है। ऐसी कठिन परिस्थिति में उसने मुझे बहुत सहारा दिया।' राखी सावंत ने आगे बताया- ' एक जिंदा लाश हूं लेकिन उसने मुझे समझाया। उसने मेरा बहुत साथ दिया। मैंने पुराने गिले-शिकवे भुला दिए।वो बहुत अच्छी लड़की है। मैं उससे मिलने उसके घर गई थी। मैंउसके चार शब्द मेरे जीने के लिए काफी हैं। उसने मुझे दिलासा दिया। तू क्या आदिल-आदिल करती है, तूझे फिर से जीना है, फिर से परदेसिया गर्ल बनना है। तूझे मेरे जैसा स्लिम-ट्रिम होना है। काम कर। थैंक्यू शर्लिन, मुझे जगाने के लिए।'

आपको बता दें राखी सावंत और आदिल दुर्रानी का केस मुंबई के ओशिवारा पुलिस स्टेशन में दर्ज है। अब आदिल द्वारा राखी के प्राइवेट वीडियो बनाने की बात सामने आई है। एफआईआर दर्ज करने के बाद पुलिस ने आदिल को कोर्ट में पेश किया था, जिसके बाद उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। राखी ने पति को लेकर कहा, 'आदिल ने मेरे प्राइवेट वीडियो बनाए और उन्हें लोगों को बेचा। इसे लेकर साइबर क्राइम डिपार्टमेंट में मेरा केस भी चल रहा है। वो तनु चंदेल से शादी करने की प्लानिंग कर रहा है।'

शिवांगी चौहान
शिवांगी चौहानauthor

शिवांगी चौहान सिनेमा के आलावा वीडियो मेकिंग प्रोग्राम और रिपोर्टिंग में खास रुचि रखती हैं। पत्रकारिता में 6 साल से ज्यादा का अनुभव रखने वाली शिवांगी को घूमना और किताबें पढ़ना पसंद है। बॉलीवुड की खबरों पर इनकी पैनी पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article