Exclusive: डोडी खान संग शादी को लेकर Rakhi Sawant ने दिया बड़ा अपडेट, ये स्टार्स करेंगे कन्यादान

Rakhi Sawant Gives Update on Wedding: विवादों में हमेशा घिरी रहने वाली एक्ट्रेस राखी सावंत इन दिनों अपनी तीसरी शादी को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में टेली टॉक संग एक्सक्लूसिव बातचीत के दौरान राखी ने पाकिस्तानी एक्टर डोडी खान (Dodi Khan) संग शादी को लेकर अपडेट दिया है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में जानिए कौन-कौन इस शादी में शरीक होगा।

Rakhi Sawant Gives Update on Wedding: टीवी दुनिया की ड्रामा क्वीन कहीं जाने वाली एक्ट्रेस राखी सावंत अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। शादी हो या किसी एक्टर संग विवाद हमेशा राखी का नाम इन सब में शामिल होता ही है। इन दिनों एक्ट्रेस अपनी तीसरी शादी को लेकर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। राखी ने खुलासा किया है कि वो पाकिस्तानी एक्टर डोडी खान संग निकाह करेंगी और पाकिस्तान मुल्क की बहु बनेंगी। अब टेली टॉक संग राखी सावंत ने एक्सक्लूसिव बातचीत की जिसमें उन्होंने अपनी शादी में मेहमानों से लेकर कौन कन्यादान करेगा इन सब की जानकारी दी।

Rakhi Sawant Gives Update on Wedding

टेली टॉक संग बातचीत के दौरान राखी सावंत (Rakhi Sawant) से पूछा गया कि डोडी खान संग शादी में कौन-कौन बॉलीवुड से मेहमान बन आने वाले हैं? जवाब देते हुए राखी ने सलमान खान, शाहरुख खान, आमिर खान, सनी देओल, तमाम कपूर और कुमार का नाम बताया। सिर्फ यही नहीं राखी ने यह भी खुलासा किया कि उनका और डोडी का कन्यादान कोई और नहीं बल्कि फराहा खान और करण जौहर करेंगे। शादी को लेकर और अपडेट्स देते हुए राखी ने मनीष मल्होत्रा को वेडिंग आउट्फिट डिजाइन करने की जिम्मेदारी दी है। इसी के साथ डोडी खान का आउट्फिट करण जौहर डिजाइन कर रहे हैं।

End of Feed