Rakhi Sawant and Adil Khan Durrani: एक्ट्रेसराखी सावंत (Rakhi Sawant) बीते काफी समय से सोशल मीडिया पर सुर्खियों में बनी हई हैं। अपनी शादी को लेकर वह बीते करीब एक महीने से लगातार चर्चाओं में हैं। इस समय राखी सावंत की जिंदगी कई उतार-चढ़ाव से गुजर रही हैं। हाल ही में उनकी मां के देहांत ने भी उन्हें अंदर से तोड़ कर रख दिया है। जिसके बाद अब उनकी शादी पर भी खतरा मंडरा रहा है। राखी ने अपने पति आदिल खान पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर होने का आरोप लगाया है। सिर्फ इतना ही नहीं बीती रात उन्हें आदिल पर पुलिस में एक शिकायत भी दर्ज करवाई है। कुछ समय पहले ही राखी ने अपने पति आदिल खान की गर्लफ्रेंड के बारे में भी खुलासा किया है।
इस सब ड्रामे के बीच आदिल खान और राखी सांवत बीती रात एक साथ डिनर करते हुए भी नजर आए हैं। खुद राखी सावंत मीडिया वालों के सामने अपने हाथों से आदिल को खाना खिलाती नजर आ रही हैं। जिसके बाद सोशल मीडिया पर भी लोगों का गुस्सा उनपर फूट गया है।
राखी सांवत ने पुलिस में दर्ज की शिकायत
आदिल खान के खिलाफ राखी सावंत ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं, जिसके साथ ही उन्होंने पुलिस में आधिकारिक शिकायत भी दर्ज करवाई हैं। पुलिस में शिकायत दर्ज करवाने से पहले राखी सावंत ने मीडिया को बताया, 'आदिल खान ने मुझसे मेरे ही घर की चाबियां छीन ली हैं और उन्हें वापस करने से मना कर रहा है, वह काफी समय से मुझे टॉर्चर कर रहा है। उसने बॉलीवुड में नाम कमाने के लिए मेरा इस्तेमाल किया है। मेरे पास जितने भी पैसे थे वो उसने छीन लिए हैं। आदिल पर काफी सारे क्रिमिनल केस भी चल रहे हैं।'
इसके साथ ही राखी ने खुलासा किया कि आदिल में अब अपनी गर्लफ्रेंड के साथ ही रहने का फैसला कर लिया है। इसके बाद रात को राखी और आदिल एक साथ खाना खाते हुए भी नजर आए हैं। दोनों का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। आदिल को खाना खिलाने के बाद राखी ने कहा, 'अगर हमारे घर में कोई दुश्मन भी आता है तो हम उसे पानी देते हैं आदिल तो फिर भी मेरा शौहर है। मैं तो उसे खाना खिला ही सकती हूं, लेकिन आदिल को यह बात जान लेनी चाहिए कि मैं उसे मरते दम तक भी माफ नहीं करूंगी।'
बता दें राखी सावंत और आदिल खान के इस ड्रामे से सोशल मीडिया पर लोग परेशान हो गए हैं। सोशल मीडिया यूजर्स का मानना है कि केवल फेम पाने के लिए ही दोनों ये सब कर रहे हैं।
