Rakhi Sawant Distributed Iftaari For Free: हमेशा विवादों में घिरे रहने वाली राखी सावंत एक चलती-फिरती एंटेरटेन्मेंट की दुकान हैं। सिर्फ यही नहीं राखी सावंत आए दिन सुर्खियों में रहना पसंद करती हैं चाहे वो उनकी पर्सनल लाइफ से ही जुड़ी हो। अपनी तीसरी शादी को लेकर भी राखी सावंत हमेशा ट्रोल होती रहतीं हैं, इस बीच अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर राखी सावंत ने वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने रमजान के खास मौके पर किये गए नएक कामों के बारे में जानकारी दी। राखी की ये दरियादिली देख फैंस ने उनकी जमकर तारीफ की, जानिए इस रिपोर्ट में।
राखी सावंत (Rakhi Sawant) ने अपने वीडियो में बताया कि उन्होंने दुबई में रमजान के मौके पर सभी को फ्री में इफ्तार बांटी। दुबई पुलिस ने उन्हे करीब 100 से 150 लोगों को इफ्तारी बांटने के लिए न्योता भेजा था। राखी ने सभी को सलाह दी की जिंदगी में नेक काम करते रहना चाहिए। इसी के साथ राखी ने रोजों को लेकर कहा 'रोजे का क्या मतलब है? सिर्फ भूखा रहना नहीं होता। यहां लोग इफ्तारी पर ही बहुत सारा खाना खा लेते हैं जबकि हल्का-फुल्का खाना चाहिए। जितना आप लोग भूखे रहेंगे उतना सेहत के लिए अच्छा है।
आगे राखी जानकारी देते हुए फैंस को बताती हैं कि करीब 20 लोगों को उन्होंने अपने पैसों पर उमराह करने के लिए भेजा है। राखी द्वारा इस नेक काम के बारें में जान लोग उनकी तारीफ करते हुए नहीं थक रहे। बता दें साल 2022 में राखी ने आदिल दुर्रानी संग निकाह किया था जिसके लिए उन्हे धर्म परिवर्तन करना पड़ा। हालांकि पहली शादी की तरह ये शादी ज्यादा दिन तक टिक नहीं पाई।
