टीवी मसाला

Rakhi Sawant और एक्स पति रितेश ने Adil Durrani पर लगाए इल्जाम, सोमी अली को भी दी चेतावनी

Rakhi Sawant-Ritesh Accused Adil Durrani: कंट्रोवर्सी क्वीन राखी सावंत ने हाल ही में एक्स पति रितेश संग आदिल दुर्रानी पर चोरी करने का आरोप लगाया है। सिर्फ इतना ही नहीं उन्होंने आदिल की पत्नी सोमी को भी उनसे बचने की चेतावनी दी है।

Image

Rakhi Sawant-Ritesh Accused Adil Durrani

Rakhi Sawant-Ritesh Accused Adil Durrani: टीवी इंडस्ट्री की कंट्रोवर्सी एक्ट्रेस राखी सावंत अपनी शादीशुदा जिंदगी को लेकर हर जगह चर्चा का विषय बनी रहती हैं। सिर्फ इतना ही नहीं उनकी ओवेरएक्टिंग देख जहां कई लोग उनको ट्रोल करते हैं तो कई ऐसी हरकतों को देख परेशान हो जाते हैं। वह सोशल मीडिया से लेकर टीवी तक अपना मजाक बनवाती रहती हैं। ऐसे में हाल ही में वह अपने पहले पति रितेश संग दूसरे एक्स हसबैंड आदिल दुर्रानी पर निशाना साधते हुए नजर आईं थी। उन्होंने आदिल की पत्नी सोमी को भी उनसे बचने की सलाह दी, टाइम्स नो नवभारत की इस रिपोर्ट में देखिए वीडियो।

राखी सावंत (Rakhi Sawant) मीडिया को बताती है की कैसे आदिल दुर्रानी ने उनके जेवर और प्रॉपर्टी चुरा ली जो उनके पहले पति रितेश ने गिफ्ट में दिए थे। साथ ही राखी की बातों का समर्थन करते हुए रितेश कहते हैं की सच धीरे धीरे सभी के सामने आएगा। सोमी को सलाह देते हुए उन्होंने कहा की वह कभी भी अपने पति के हाथ में पैसों से जुड़ी चीज ना दें वह भरोसे के लायक नहीं है। राखी ने यह भी बताया की कैसे आदिल ने उनकी अश्लील वीडियो कई देशों में बेची हैं।

राखी ने सोमी अली को चेतावनी देते हुए कहा की वह अपने आप को इस दरिंदे से बचाकर रखे। बात दें की साल 2023 में राखी ने आदिल संग धर्म परिवर्तन कर निकाह किया था, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी हुई थी। लेकिन बीच में मनमुटाव और झगड़े होने के बाद आदिल ने इसी साल बिग बॉस 12 की कंटेस्टेंट रह चुकी सोमी खान से शादी कर ली।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article