Rajkumar Hirani Gives Hints To Team Up With Ranbir Kapoor: बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर राजकुमार हिरानी (Rajkumar Hirani) ने हमेशा ही अपनी फिल्मों से लोगों का खूब दिल जीता है। इस साल वह शाहरुख खान के साथ 'डंकी' लेकर बड़े पर्दे पर आए, जिसने धूम मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। 'डंकी' की कहानी भी लोगों को खूब पसंद आ रही है। बता दें कि राजकुमार हिरानी 'संजू' मूवी के साथ रणबीर कपूर संग भी काम कर चुके हैं। वहीं बातों-बातों में उन्होंने एक बार फिर रणबीर कपूर संग काम करने की हिंट दी है।
यह भी पढ़ें: Kareena Kapoor khan ने की अपनी दोस्त Rani Mukherjee -Tabu की तारीफ, यंग स्टार्स पर कसा तंज
राजकुमार हिरानी (Rajkumar Hirani) ने इंटरव्यू के दौरान रणबीर कपूर के साथ फिर से काम करने की इच्छा जताई। उन्होंने रणबीर कपूर को 'स्वीटहार्ट' भी कहा। रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) ने इस सिलसिले में कहा, "रणबीर कपूर एक स्वीटहार्ट है। 'संजू' के दौरान हमने अच्छा वक्त बिताया। मैं उनके साथ दोबारा फिल्म बनाने के लिए तैयार हूं। मेरे पास कुछ स्क्रिप्स्ट भी मौजूद हैं और इस चीज के लिए हम एक-दूजे से जुड़े भी हैं। तो देखते हैं कि हम कहां जाते हैं। कई बार होता है कि आप कुछ स्क्रिप्ट तैयार करते हो, लेकिन वो कहीं भी नहीं जाती। लेकिन तभी आप दूसरी लिखते हो, जो आगे चलकर अच्छी बन जाती है। तो हां मुझे रणबीर पसंद है और मैं उनके साथ काम करना चाहूंगा।"
बता दें कि 'एनिमल' (Animal) में अपने डार्क कैरेक्टर से सबको हैरान करने के बाद अब रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) भगवान राम बनकर पर्दे पर वाहवाही लूटेंगे। बताया जा रहा है कि वह नितेश तिवारी की 'रामायण' में मुख्य भूमिका अदा करेंगे।
