Prince Narula को रजत दलाल ने दी सख्त चेतावनी, बोले- 'उंगली तो लगाकर...', Elvish Yadav से जुड़ा है माजरा

Rajat Dalal On Prince Narula: बिग बॉस 20 में नकुल धुल और गुल्लू की लड़ाई ने एल्विश यादव और प्रिंस नरूला के विवाद को फिर से उठा दिया है। इस मामले में अब रजत दलाल ने वीडियो जारी किया है।

Rajat Dalal On Prince Narula: टीवी इंडस्ट्री में प्रिंस नरूला (Prince Narula) और एल्विश यादव (Elvish Yadav) का विवाद किसी से छुपा नहीं है। दोनों ही एमटीवी रोडीज के दौरान आपस में उलझ गए थे, जिसके बाद दोनों का झगड़ा काफी लंबा चला। अब बिग बॉस 20 के दौरान ये विवाद फिर उठ गया। बिग बॉस 20 में नकुल धुल ने कुशल तंवर यानी गुल्लू से झगड़ा किया। इस दौरान नकुल ने दावा किया कि जब वे लोग गुड़गाव (गुरुग्राम) आए थे, तो गुल्लू एल्विश के साथ भाग गया था। अब पूरे विवाद पर रजत दलाल (Rajat Dalal) ने चुप्पी तोड़ी है। रजत ही वह इंसान हैं, जिनकी वजह से प्रिंस और एल्विश का विवाद खत्म हुआ था। (टाइम्स नाउ नवभारत हिंदी पर ये भी पढ़ें: इवेंट में फूटा Anjali Arora का गुस्सा, महज 12 मिनट में छोड़ा स्टेज, चिल्लाते हुए बोलीं- 'बुलाओ ऑर्गेनाइजर को'

Rajat Dalal On Prince Narula

Rajat Dalal On Prince Narula (photo credit- instagram)

    रजत दलाल का फूटा गुस्सा

    रजत दलाल ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें रजत ने खुलासा किया कि प्रिंस ने किसी को नहीं दबाया है और ना ही कोई गुरुग्राम से भागा है। रजत वीडियो में बोलते हैं, 'पहले तो सारे भाईयों को राम राम... बहुत कोशिश कर रहा हूं कि मैं हर किसी तरह की कॉन्ट्रोवर्सी से बाहर रहूं। मजबूरन मुझे वापिस से बोलना पड़ रहा है। बोलना भी इसलिए पड़ रहा है क्योंकि वो मैं ही था, जिसने दोनों के बीच सुलह करवाई थी। ये चीज कभी बाहर आई नहीं। अभी जो फेक नरेटिव सेट किया जा रहा है कि हम तुम्हारे एरिया में आ गए और दबाकर चले गए। हमने आपको कभी नहीं बुलाया। कुछ नहीं हुआ। हमने कभी आपको गुड़गाव नहीं पुलाया। आपने अपने दोस्त के होटल में हमें बुलाया था।' (टाइम्स नाउ नवभारत हिंदी पर ये भी पढ़ें: कॉमेडियन Harsh Gujral और Madhur Virli पर साइबर सेल ने लिया एक्शन, कॉमेडी शो में अश्लील बातें बोलना पड़ा भारी

      रजत दलाल ने बताई गुड़गाव मीटिंग की सच्चाई

      इसके आगे रजत दलाल ने कहा, 'लोकेशन पहले हमारे पास आई। जहां पर पहले मैं पहुंचा और बाद में एल्विश यादव अपने तीन-चार लोगों के बीच पहुंचा। वहां जितने भी लोग मौजूद थे, जिसमें से कुछ मेरे भाई है और मेरे जान पहचान वाले हैं। वो आए आपकी तरफ से थे। आप जो बोल रहे हो ना मैं ये कर दूंगा वो कर दूंगा। एक बंद कमरे में हम बैठे हैं और वहां पर सीसीटीवी नहीं था। एल्विश और मैं वहां दो लोग थे और आपकी तरफ से 15-20 लोग थे, जिसमें से कुछ लोडेड भी थे। अगर वहां भी हम खुलकर बोल रहे हैं कि उंगली तो लगाकर दिखाओ। ये चीजों मत करो। अगर कुछ करना होता तो आप वहां पर कर लेते। आपने वहां पर एक प्यारी सी वीडियो बना ली। भाई है और सब है।'

      रजत दलाल ने दी चेतावनी

      रजत दलाल प्रिंस नरूला को नसीहत देते हुए कहते हैं कि उन्होंने और एल्विश ने कानूनी कार्रवाई का सामना किया है, लेकिन वह अभी तक इस मामले में नहीं फंसे हैं और इस वजह से उन्हें अपने परिवार पर ध्यान देना चाहिए। इन सब चीजों में मत पड़ों। चीजें जब अच्छे स्तर पर खत्म हुई है तो इसे ऐसे ही रहने दो। रजत ने आखिरी में प्रिंस नरूला को चेतावनी भी दी और कहा कि अगर उन लोगों की कुछ करने की इच्छा है तो वह कर सकते हैं, लेकिन वह खुद इस मामले में पहल नहीं करेंगे और जब मामला उठेगा तो उनकी तरफ से दूसरा वीडियो नहीं आएगा, जो होना होगा हो जाएगा।

      End of Feed