Rajat Dalal Grabs Digvijay Singh Rathee In Hotel: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' में रजत दलाल ने सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। रजत दलाल की शो में रहते हुए कई कंटेस्टेंट्स संग लड़ाइयां हुईं, जिसमें करण वीर मेहरा से लेकर दिग्विजय सिंह राठी तक का नाम शामिल है। कुछ कंटेस्टेंट्स को रजत दलाल ने चेतावनी भी दी थी कि वो शो के बाद उन्हें देख लेंगे। हैरत की बात तो यह है कि अब रजत दलाल (Rajat Dalal) अपनी उन चेतावनियों को सच करते हुए नजर आ रहे हैं। दरअसल, हाल ही में रजत दलाल का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह दिग्विजय सिंह राठी से बदला लेने के लिए पहुंच गए। इतना ही नहीं, उन्होंने दिग्विजय सिंह राठी को सरेआम चेतावनी देते हुए कहा कि यहां से थप्पड़ मारते हुए लेकर जाऊंगा।
रजत दलाल (Rajat Dalal) वीडियो में दिग्विजय सिंह राठी (Digvijay Singh Rathee) के कंधे पर हाथ रखकर उन्हें किनारे ले गए। इसके बाद उन्होंने कैमरे में देखते हुए कहा, "भाई ने बोला था मैं एक क्रिमिनल हूं, मेरे घरवालों को शर्म आती है मेरे साथ रहने में। मैं भागा हुआ हूं गुजरात पुलिस से।" रजत दलाल की बातें सुनकर दिग्विजय सिंह राठी ने सवाल किया कि मैंने कब बोला ये कि तू क्रिमिनल है? इस बात पर रजत दलाल ने धमकी दी, "मेरे भाई यहां से थप्पड़ मारता हुआ रोड तक लेकर जाऊंगा।" रजत दलाल का पारा सातवें आसमान पर था ही कि वहां उन्हें रोकने के लिए लोग आ गए। (यहां देखें वीडियो)
रजत दलाल (Rajat Dalal) और दिग्विजय सिंह राठी (Digvijay Singh Rathee) के वीडियो में नजर आया कि जहां कुछ लोगों ने रजत दलाल को किनारे किया तो वहीं कुछ लोग दिग्विजय सिंह राठी को पीछे करते दिखाई दिये। धमकियों के अलावा दोनों के बीच जमकर गाली-गलोच भी हुई। रजत दलाल के इस वीडियो पर फैंस भी खूब कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "ठीक ही बोला था, साबित कर दिया अपराधी तो है।" दूसरे यूजर ने लिखा, "ये इंसान घटिया था और घटिया ही रहेगा। सारे लोग बिग बॉस से निकलकर दोस्त हो गए, लेकिन ये गुंडा अनी पहचान दिखाकर ही रहेगा।"
