Rajat Dalal Heated Argument With Cab Driver: सलमान खान का रियलिटी शो 'बिग बॉस 18' काफी सुर्खियों में रहा था। भले ही शो की ट्रॉफी करण वीर मेहरा ने अपने नाम की लेकिन सारी लाइमलाइट रजत दलाल ले गए थे। फिटनेस इंफ्लुएंसर रजत दलाल अपनी धमकियों और कंट्रोवर्सी के चलते आज भी चर्चा का विषय बने रहते हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर रजत दलाल का एक वीडियो सामने आया जिसमें एक बार फिर लड़ाई करते हुए नजर आए। इस बार उनकी लड़ाई एक कैब ड्राइवर से हुई जिसने उनको बीच रास्ते में ही उतार दिया। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में देखिए वायरल वीडियो।
वीडियो में देखने को मिला कि कैब ड्राइवर रजत दलाल (Rajat Dalal) को गाली दे रहा है। ऐसे में बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) के कंटेस्टेंट रह चुके रजत दलाल कैब ड्राइवर की वीडियो रिकार्ड कर उन्हे प्यार से जवाब दे रहे हैं कि उसने गलत जगह हाथ डाल दिया। गुस्से में कैब ड्राइवर ने रजत दलाल को बीच चलते रोड में उतार दिया और किराया वसूलने लगा। खुद वीडियो शेयर करते हुए रजत ने कैप्शन में लिखा 'मैं एयरपोर्ट के लिए लेट हो रहा था और ये 30 किलोमीटर प्रीत घंटे की स्पीड से ऊपर नहीं चल रहा था। कॉल पे लगा पड़ा था जल्दी चलने को बोला तो बाबूजी अलग हवा में थे।'
इसी के साथ-साथ रजत दलाल ने अपने कैप्शन में एक और चीज लिखी कि ट्रिमेन्ट की वीडियो डलेगी व्हाट्सएप चैनल पे।' इसका मतलब ये है की पूरी वीडियो रजत दलाल अपने चैनल पर जरूर अपलोड करेंगे। इंटरनेट पर वीडियो खूब वायरल हो रही है। इससे पहले भी रजत दलाल और असीम रियाज की लड़ाई वाली वीडियो ने भी खूब सुर्खियां बटोरी थीं।
