टीवी मसाला

Rajat Dalal की हुई कैब ड्राइवर से भयंकर लड़ाई, गाली-गलौज से भरा वीडियो आया सामने

Rajat Dalal Heated Argument With Cab Driver: बिग बॉस 18 के कंटेस्टेंट रह चुके रजत दलाल का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। एक बार फिर रजत दलाल के लड़ाई में पड़ गए लेकिन इस बार कैब ड्राइवर संग उनकी बहस बाजी हुई। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में देखिए वीडियो।

Image

Rajat Dalal Fight

Rajat Dalal Heated Argument With Cab Driver: सलमान खान का रियलिटी शो 'बिग बॉस 18' काफी सुर्खियों में रहा था। भले ही शो की ट्रॉफी करण वीर मेहरा ने अपने नाम की लेकिन सारी लाइमलाइट रजत दलाल ले गए थे। फिटनेस इंफ्लुएंसर रजत दलाल अपनी धमकियों और कंट्रोवर्सी के चलते आज भी चर्चा का विषय बने रहते हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर रजत दलाल का एक वीडियो सामने आया जिसमें एक बार फिर लड़ाई करते हुए नजर आए। इस बार उनकी लड़ाई एक कैब ड्राइवर से हुई जिसने उनको बीच रास्ते में ही उतार दिया। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में देखिए वायरल वीडियो।

वीडियो में देखने को मिला कि कैब ड्राइवर रजत दलाल (Rajat Dalal) को गाली दे रहा है। ऐसे में बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) के कंटेस्टेंट रह चुके रजत दलाल कैब ड्राइवर की वीडियो रिकार्ड कर उन्हे प्यार से जवाब दे रहे हैं कि उसने गलत जगह हाथ डाल दिया। गुस्से में कैब ड्राइवर ने रजत दलाल को बीच चलते रोड में उतार दिया और किराया वसूलने लगा। खुद वीडियो शेयर करते हुए रजत ने कैप्शन में लिखा 'मैं एयरपोर्ट के लिए लेट हो रहा था और ये 30 किलोमीटर प्रीत घंटे की स्पीड से ऊपर नहीं चल रहा था। कॉल पे लगा पड़ा था जल्दी चलने को बोला तो बाबूजी अलग हवा में थे।'

इसी के साथ-साथ रजत दलाल ने अपने कैप्शन में एक और चीज लिखी कि ट्रिमेन्ट की वीडियो डलेगी व्हाट्सएप चैनल पे।' इसका मतलब ये है की पूरी वीडियो रजत दलाल अपने चैनल पर जरूर अपलोड करेंगे। इंटरनेट पर वीडियो खूब वायरल हो रही है। इससे पहले भी रजत दलाल और असीम रियाज की लड़ाई वाली वीडियो ने भी खूब सुर्खियां बटोरी थीं।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article