Rajat Dalal-Digvijay Singh Rathee Fight: सलमान खान का रियलिटी शो 'बिग बॉस 18' के कंटेस्टेंट रह चुके कलाकार इन दिनों काफी ज्यादा सुर्खियों में हैं। शो की ट्रॉफी भले ही करण वीर मेहरा ने अपने नाम की हो लेकिन लोगों का ध्यान रजत दलाल छीन ले गए। शो से निकलने के बाद रजत दलाल ने अपनी गुंडागर्दी बंद नहीं की जिसे देख हर कोई हैरान था। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें रजत डाला दिग्विजय राठी संग भिड़ते हुए नजर आए। अब थोड़ी देर पहने दोनों ने अपने फैंस के आगे खुलासा किया कि ये लड़ाई पहले से प्लान थी।
बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) के एक्स कंटेस्टेंट दिग्विजय राठी (Digvijay Singh Rathee)ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर की जिसमें रजत दलाल भी नजर आए। वीडियो में रजत दलाल कहते है कि 'उन्होंने कुछ प्री पी रखा था जिसके चलते उनसे ये हरकत हुई वो अपने आप को कंट्रोल नहीं कर पाए। कोई शब्द ऐसे थे जो मुझे और इसको बुरी लगे। खैर कोई नहीं भाईचारे में निपटा लो।' वहीं दिग्विजय राठी कहते हैं कि चीजें साइड हो गई हैं तुम भी चील करो। हालांकि दोनों ने फैंस को ये दिखाना चाहा कि अब उनके बीच भयंकर लड़ाई के बाद पैचअप हो गया है।
इस वीडियो को देखने के बाद रजत दलाल (Rajat Dalal) और दिग्विजय को ऐसी हरकत करने के लाइट फटकार लगा रहे हैं। एक यूजर ने ट्रोल करते हुए लिखा कि दोनों छपरी हैं,अब और क्या करेंगे...सबसे बड़े जोकर हैं उनके फैन! वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कि ये दोनों सिर्फ ध्यान खींचना चाहते थे और लोग लड़ते फिरते हैं इनके लिए। बता दें 'बिग बॉस 18' के दौरान दोनों के बीच जमकर झगड़ा हुआ था। दोनों के बीच की दोस्ती दुश्मनी में बदल गई थी।
