टीवी मसाला

'अनुपमा' की लुढ़कती टीआरपी पर राजन शाही ने तोड़ी चुप्पी, एक बार फिर से करेंगे शो में बदलाव

Rajan Shahi talk about Anupama Low TRP: राजन शाही ने टेली टॉक से बातचीत के दौरान अनुपमा के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि कैसे लीप के बाद शो में बदलाव आए हैं, पिछले की हफ्तों से सीरियल की टीआरपी डाउन होती जा रही है। उन्होंने यह बात भी साफ कर दी है कि रूपाली गांगुली शो का हिस्सा रहेगी या नहीं।

Image

Rajan Shahi talk about Anupama Low TRP

Rajan Shahi talk about Anupama Low TRP: टीवी का पॉपुलर शो अनुपमा( Anupama) इन दिनों विवादों में घिरा हुआ है। जब से शो में लीप आया है इसकी टीआरपी लगातार गिर रही है। अनुपमा के साथ बाकी शो ये रिश्ता क्या कहलाता है और उड़ने की आशा में टीआरपी में ऊपर आ गए हैं। अब इन्हीं बातों पर अनुपमा के मेकर राजन शाही ने चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने बताया कि कैसे शो की टीआरपी अचानक से नीचे आ गई है। इसी के साथ उन्होंने यह बात भी साफ कर दी है कि रूपाली गांगुली शो का हिस्सा रहेगी या नहीं।

राजन शाही( Rajan Shahi) ने टेली टॉक से बातचीत के दौरान अनुपमा के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि कैसे लीप के बाद शो में बदलाव आए हैं, पिछले की हफ्तों से सीरियल की टीआरपी डाउन होती जा रही है। शाही ने कहा कि टीआरपी से सबको फर्क पड़ता है चाहे एक्टर हो या डायरेक्टर हर कोई यही चाहता है कि शो की टीआरपी बेहतर हो, हम अच्छा कंटेन्ट देने पर विश्वास करते हैं। मेरे लिए टीआरपी मायने रखती है, डीकेपी हमेशा सीमित शो पर ध्यान केंद्रित करने में विश्वास करता है ताकि दर्शकों को अच्छा कंटेन्ट दिखा पाए। अब जब अनुपमा की टीआरपी गिर रही है तो हम सभी इसपर मेहनत करेंगे ताकि शो दोबारा से अपना कमाल दिखा सके। इसी के साथ राजन शाही ने ये रिश्ता क्या कहलाता है और उड़ने की आशा शो को बधाई दी है कि वह इन दिनों अच्छा काम कर रहा है।

अनुपमा छोड़ रही है रूपाली गांगुली

कुछ दिन पहले ये खबर सामने आई थी कि रूपाली गांगुली 4 साल बाद शो छोड़ रही है। लेकिन अब राजन शाही ने साफ कर दिया है कि रूपाली गांगुली इस शो का हिस्सा है और रहेगी वह कहीं नहीं जा रही । इस खबर के बाद फैंस की सांस में सांस आई है।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article