Rahul Vaidya and Disha Parmar Lip Lock: बिग बॉस फेंस सिंगर राहुल वैद्य (Rahul Vaidya) और टीवी एक्ट्रेस दिशा परमार (Disha Parmar) की जोड़ी फैंस को काफी पसंद आती है। सोशल मीडिया पर दोनों की फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा है। इस बीच दोनों ने अपने लिप लॉक का एक फोटो शेयर किया है। यह लिप लॉक फोटो काफी प्यारा और रोमांटिक लग रहा है। सोशल मीडिया पर पोस्ट करते ही यह फोटो तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस का भी जबरदस्त रिएक्शन सामने आ रहा है। सिर्फ फैंस ही नहीं बल्कि की टीवी सितारों ने भी दोनों की फोटो पर कमेंट किया है और राहुल व दिशा की जमकर तारीफ की है। दोनों की यह फोटो एक नए म्यूजिक वीडियो का है, जिसपर फैंस काफी क्यूट कमेंट कर रहे हैं। दिशा और राहुल की जोड़ी अक्सर सोशल मीडिया पर चर्चा में बनी रहती है, आइए अब दोनों के इस रोमांटिक फोटो पर एक नजर डालते हैं।
नए म्यूजिक वीडियो में दिखेगा रोमांटिक अंदाज
राहुल वैद्य और उनकी पत्नी दिशा परमार एक नए म्यूजिक वीडियो 'प्रेम कहानी' में नजर आने वाले हैं। इस म्यूजिक वीडियो का पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। पोस्टर में राहुल और दिशा को लिप लॉक करते हुए नजर आ रहे हैं। दोनों की कैमेस्ट्री भी देखने लायक है। राहुल ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर इस फोटो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'आइए आपको सुनाते हैं एक प्यारी सी 'प्रेम कहानी' 23 मार्च जल्द ही मेरे यूट्यूब चैनल पर दिखेगी।' दिशा परमार और राहुल वैद्य के इस म्यूजिक वीडियो के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं।
बता दें कि राहुल वैद्य आखिरी बार टीवी के बड़े रिएलिटी शो 'बिग बॉस 14' और 'खतरों के खिलाड़ी 11' में नजर आए थे। वहीं दिशा परमार टीवी सीरियल 'बड़े अच्छे लगते हैं 2' में भी नजर आ रही हैं। अब दोनों की जोड़ी एक बार फिर म्यूजिक वीडियो में नजर आने वाली है।
