Ragini Khanna ने काम पाने के लिए नहीं किया मामा Govinda के नाम का यूज, बोलीं- हमेशा ऑडिशन के दम पर...

टीवी एक्ट्रेस रागिनी खन्ना किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। एक्ट्रेस ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने अपनी मेहनत से नाम बनाया है। एक्ट्रेस ने बताया कि मैंने काम पाने के लिए कभी भी गोविंदा मामा के नाम का इस्तेमाल नहीं किया है। मैंने हर रोल ऑडिशन के दम पर पाया है।

रागिनी खन्ना (Ragini Khanna) टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस हैं। एक्ट्रेस ने कई हिट टीवी सीरियल में काम किया है। उन्हें शो ससुराल गेंदा फूल से घर-घर में पहचान मिली थी। एक्ट्रेस लंबे समय से फिल्मों और टीवी शोज से दूर हैं। फैंस एक्ट्रेस की वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। एक्ट्रेस ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने काम पाने के लिए कभी भी अपने मामा गोविंदा के नाम का इस्तेमाल नहीं किया। एक्ट्रेस ने बताया कि मैंने अपने मेहनत के बल पर अपना नाम बनाया है। मैंने हमेशा ऑडिशन के जरिए ही काम पाया है।

एक्ट्रेस ने कहा, मैंने कभी किसी से नहीं कहा कि मैं गोविंदा की भांजी हूं। अगर मैंने उनके नाम का इस्तेमाल किया होता तो मेरे करियर कितना आगे पहुंच गया होता। वो इंडस्ट्री का इतना बड़ा नाम हैं। लेकिन मैंने अपनी अलग पहचान बनाई। मैंने अपने मेहनत के बल इंडस्ट्री में नाम बनाया है।

End of Feed